कुशीनगर: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश का सुनहरा अवसर, 31 जनवरी तक आवेदन—22 फरवरी को होगी चयन परीक्षा।

0
image_editor_output_image-561891029-1768709282365.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ श्रमिकों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा की बड़ी पहल।

∆ अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू।

∆ उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को प्राथमिकता।

∆ अटल आवासीय विद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित।

∆ 22 फरवरी 2026 को आयोजित होगी प्रवेश चयन परीक्षा।

∆ नीचे दिए गए बारकोड को स्कैन करके आन लाईन भी किया जा सकता है आवेदन।

कुशीनगर। 18 जनवरी 2026
श्रमिक वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त, कुशीनगर कार्यालय द्वारा प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई है।
प्रेस नोट के अनुसार, श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ अन्य पात्र बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 9 तक प्रवेश हेतु 1 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश के लिए वही श्रमिक पात्र होंगे जो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत दिनांक 30 नवंबर 2022 तक पंजीकृत हों। ऐसे श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे या महिला बाल विकास विभाग से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त अनाथ बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
आवेदन पत्र जिला श्रम कार्यालय, रामकोला रोड, शनि मंदिर के सामने, पड़रौना, कुशीनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से या उपर दिए गए बारकोड को स्कैन करके भी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 9984581938 एवं 9415322990 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रेस नोट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि “अटल आवासीय विद्यालय” में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी होगी और मेधावी एवं पात्र छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय ने जिला सूचना अधिकारी, कुशीनगर से अनुरोध किया है कि इस महत्वपूर्ण सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed