जिले में सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील गांव बड़हरा और मिश्रौली में मोहर्रम का त्योहार आज उप-जिलाधिकारी और सीओ सदर एवं पुलिस बल की मौजूदगी में सकुशल संपन्न।

0
image_editor_output_image-1188066584-1751821991956.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

✓ जिले में सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अति-संवेदनशील गांव बड़हरा और मिश्रौली में प्रशासनिक सुरक्षाओं के बीच मोहर्रम  त्यौहार हुआ सम्पन्न।

✓ मौके पर उप-जिलाधिकारी सदर और सीओ सदर सहित भारी पुलिस बल की भी रही मौजूदगी।

पड़रौना :- कुशीनगर जिले में सांप्रदायिक दृष्टिकोण से अति संवेदनशील गांव बड़हरा और मिश्रौली में मोहर्रम का त्योहार रविवार को उपजिलाधिकारी सदर और सीओ सदर सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सकुशल संपन्न कराया गया।
रविवार को सुबह दस बजे एसडीएम सदर ऋषभ देशराज पुंडीर, सीओ सदर अजय कुमार सिंह, कोतवाल पडरौना रवि राय ने बड़हरा और मिश्रौली गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बड़हरा में ताजिएदार दोपहर नमाज के बाद ताजिया लेकर गांव की बड़ी मस्जिद होते हुए गांव स्थित राम जानकी मंदिर पहुंचे जहां रास्ते के दोनों तरफ पुलिस तैनात रही। सभी ने प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार बड़े ही सादगी के साथ मंदिर परिसर को पार किया, इसके बाद मुख्य सड़क होते हुए गांव से उत्तर स्थित कर्बला पहुंचे जहां मेलानगरी, खांवखड्डा के ताजिया का मिलान किया गया। इसके बाद मेला में खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज कारनामें दिखाए। मिश्रौली में विशुनपुरा, विश्राम पट्टी आदि गांवों से ताजिया के साथ खेल तमाशा दिखाते मिश्रौली बाजार स्थित कर्बला पहुंचे जहां मेला लगा हुआ था। शाम साढ़े छह बजे सभी ताजिया लेकर पुलिस की मौजूदगी में अपने  अपने घर वापस हुए, प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई थी, अधिकारी दिनभर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए डेरा डाले रहे।
मोहर्रम के इस त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो इंस्पेक्टर, तीन दर्जन कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी तैनात किए गए थे। इस मौके पर प्रधान अकलीम बबलू, पूर्व प्रधान सगीर आलम, नेक मुहम्मद, मैनेजर, दीनानाथ गुप्त, हाफीज बशीर, एजाज, राजकुमार वर्मा, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed