जनकल्याण स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर सम्पन्न।

0
image_editor_output_image1190851629-1762743933493.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🟢 जनकल्याण स्वास्थ्य समिति ने मानवता की नई मिसाल पेश की — सैकड़ों ने पाया नई रोशनी का संबल!

🔵 ग्रामीण अंचल में पहुँचा स्वास्थ्य का उजाला — दो सौ लोगों की हुई नि:शुल्क जांच एवं उपचार!

🟡 मनीष “बुलबुल” जायसवाल व महेश रौनियार ने किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवा के विस्तार का लिया संकल्प!

🔴 डॉ. संतोष तिवारी व डॉ. दीपक सिंह की टीम ने निभाई सेवा की अनोखी जिम्मेदारी!

🟣 पत्रकारों और समाजसेवियों की एकजुटता ने बनाया आयोजन को जनकल्याण का पर्व!

सैकड़ों ग्रामीणों को मिला उजाला — समाजसेवा की मिसाल बना आयोजन

पडरौना (कुशीनगर)।
जनकल्याण स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में ग्राम पंचायत जंगल कुरमौल नाहर छपरा घोसी टोला स्थित सैनिक पब्लिक स्कूल के परिसर में रविवार को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र सुरक्षा और जागरूकता के प्रति जनकल्याण की भावना को साकार करने वाला साबित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चन्द्र रौनियार तथा भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लगभग दो सौ महिला एवं पुरुष लाभार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें कई मरीजों की पहचान मोतियाबिंद से पीड़ित के रूप में हुई। चयनित मरीजों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाएगा।

शिविर में डॉ. संतोष तिवारी एवं डॉ. दीपक सिंह की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रबंधक रामकृपाल कुशवाहा, वरिष्ठ पत्रकार एवं मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश कुशवाहा, व्यवस्थापक हृदेश कुशवाहा, तथा समाजसेवी जयवीर सिंह (अध्यक्ष, जनकल्याण स्वास्थ्य समिति) की विशेष भूमिका रही।

इस अवसर पर पत्रकार विकास चौहान, मुनीर आलम, अजय गौतम, डॉ. विनोद कुशवाहा, मंकेश्वर पासवान, प्रिन्स सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।
सैनिक पब्लिक स्कूल का प्रांगण पूरे दिन मानव सेवा और नेत्रदान के संदेश से गुंजायमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed