पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✓ निःवर्तमान मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने पिपरा बुजुर्ग में हो रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।
✓ पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश रौनियार ने निर्माण कार्य को समय से पूरा करने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए संबंधित को दिया दिशा निर्देश दिया।
कुशीनगर :- विशुनपुरा विकास खण्ड अतंर्गत पिपरा बुजुर्ग में पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश चंद्र रौनियार ने सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यह सीसी रोड पिपरा बुजुर्ग में मनसापट्टी टोला निवासी चौथी कुशवाहा के घर तक बनाई जा रही है, जिसका आधारशिला सदर विधायक पडरौना मनीष जायसवाल मंटू प्रधान प्रतिनिधि दिनेश जायसवाल, भाजपा नेता अमरनाथ सोनी, अनवर अंसारी, सोना जायसवाल, नि. मण्डल अध्यक्ष महेश चंद्र रौनियार ने सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने का निर्देश दिया। वहीं स्थानीय निवासियों ने सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए विधायक मनीष जायसवाल मंटू और ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सीसी रोड के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी और यातायात में सुधार होगा।
पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश चंद्र रौनियार ने निर्माण कार्य को समय से पूरा करने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह के निर्माण कार्य आवश्यक हैं, और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।