कुशीनगर/ स्वच्छता को लेकर DPRO की सफाई कर्मचारियों संग बैठक।

0
image_editor_output_image-1762907180-1758202858685.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

1. जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सफाई कर्मियों की बैठक।

2. उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों का फूलमालाओं से किया गया सम्मानित।

3. डीसी मनरेगा और जिला विकास अधिकारी ने बढ़ाया सफाई कर्मियों का हौसला।

4. स्वच्छता को लेकर शासन के निर्देशों का पालन करने पर दिया गया जोर।

5. उत्कृष्ट कार्य को प्रेरणा मानकर अन्य कर्मचारियों से बेहतर योगदान की अपील।

कुशीनगर 18 सितम्बर 2025

कुशीनगर। जिले के विकास भवन स्थित मीटिंग हॉल में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान जनपद में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। डीसी मनरेगा और जिला विकास अधिकारी ने भी सम्मान समारोह में शामिल होकर सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया।

जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित स्वच्छता संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी ग्राम पंचायतों और मुख्यालयों पर तैनात सफाई कर्मचारियों को लगातार जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन कर्मचारियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, उन्हें सम्मानित कर प्रेरित करना ही इस बैठक का उद्देश्य था, ताकि अन्य कर्मचारी भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed