नोएडा में बाबा साहब की महारैली में आकाश को कमान, क्या मायावती ने बता दिया भविष्य का प्लान?

0
image_editor_output_image-2013869877-1764994249424.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बसपा आज लखनऊ और नोएडा में बड़े पैमाने पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है! लेकिन इन कार्यक्रमों में मायावती नहीं शामिल होंगी! उनकी जगह आकाश आनंद को नोएडा की कमान सौंपी गई है! जबकि लखनऊ का मोर्चा मुनकाद अली और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल संभालेंगे।

अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बहुजन समाज पार्टी आज लखनऊ और नोएडा दोनों जगह बड़े पैमाने पर कार्यक्रम कर रही है! लेकिन इन दोनों ही जगह के कार्यक्रम में मायावती खुद शामिल नहीं होंगी! सूत्रों के अनुसार, मायावती दिल्ली स्थित अपने घर से ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देंगी! बीएसपी का दावा है कि नोएडा में लगभग 50,000 लोगों की भीड़ जुटेगी, जहां आकाश आनंद छह मंडलों के कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहब को नमन करेंगे।

वहीं लखनऊ में पार्टी के 18 मंडल जुटेंगे! इस कार्यक्रम की कमान मुनकाद अली और प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के पास होगी, जो अंबेडकर पार्क में जुटान का नेतृत्व करेंगे! इस भव्य कार्यक्रम से पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि अब बड़े जनसंपर्क कार्यक्रमों में आकाश आनंद को आगे बढ़ाया जा रहा है, इसी रणनीति के तहत नोएडा का पूरा शो आकाश के हवाले कर दिया गया है।

∆ मायावती ने बनाई दूरी।

ऐसे में सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल यही है कि दिल्ली से महज 15 किमी दूर नोएडा में आयोजित भव्य आयोजन में मायावती खुद क्यों मौजूद नहीं होंगी?

क्या ये सोची समझी रणनीति? 

पार्टी स्रोतों की मानें तो मायावती का नोएडा न जाना पूरी तरह से सोची-समझी रणनीति है। पहला आकाश आनंद को बीएसपी का नया चेहरा बनाने की प्रक्रिया तेज हो रही है।

दूसरा, नोएडा जैसे पश्चिमी यूपी के इलाकों में आकाश को स्वतंत्र कमान देकर उनकी पकड़ मजबूत कराना पार्टी का लक्ष्य है। तीसरा, मायावती परंपरागत रूप से अक्सर बड़े भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों से दूरी बनाकर सीमित और नियंत्रित राजनीतिक संदेश देने की रणनीति अपनाती रही हैं।

यही कारण है कि दिल्ली से बेहद नजदीक होने के बावजूद, नोएडा का पूरा अंबेडकर दिवस कार्यक्रम इस बार आकाश आनंद के हाथों में रहेगा, और मायावती अपने दिल्ली आवास से ही श्रद्धांजलि देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed