कुशीनगर : पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित मस्जिद को लेकर सेमरा हर्दो में विरोध प्रदर्शन, हुमायूं का पुतला दहन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ सेमरा हर्दो चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन!
∆ पप्पू पाण्डेय बोले—‘मुगल शासकों के नाम पर संरचना किसी कीमत पर स्वीकार नहीं’!
∆ ‘ऐसा कदम राष्ट्रहित के खिलाफ’, वरिष्ठ भाजपा नेता ने जताई कड़ी आपत्ति!
∆ विजय सोनी ने कहा—‘हिंदू आस्था पर प्रहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’!
∆ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, विरोध दर्ज!

पडरौना: कुशीनगर 8 दिसम्बर
पडरौना क्षेत्र के सेमरा हर्दो चौराहे पर सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में ‘हुमायूं’ नामक व्यक्ति द्वारा बाबर के नाम पर मस्जिद बनाए जाने के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विशुनपुरा भाजपा मंडल मंत्री एवं पूर्व प्रधान मनोज कुमार गोंड ने किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पप्पू पाण्डेय ने कहा कि उनके अनुसार—भारत किसी भी हाल में मुगल शासकों के नाम पर धार्मिक ढाँचा बनने को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ऐसा प्रयास राष्ट्रहित के खिलाफ है और इसे देशद्रोह जैसा कदम माना जाएगा।
कठकुयां भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद जैसी संरचना का निर्माण हिंदू आस्था के विरुद्ध है, इसलिए इसका कड़ा विरोध जारी रहेगा।
कार्यक्रम में चन्दन पाण्डेय, रोशन चौधरी, राजेश यादव, रामेश्वर कुशवाहा, डमडम सिंह, अमन तिवारी, राजेश पासवान, रामू मौर्या, बिग्गू प्रसाद, जवाहिर गौतम, देवसिंह पटेल, आशुतोष पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।