पड़रौना/घर-घर तिरंगा फहराने की तैयारी, भाजपा जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज, कुशीनगर
✓ प्रत्येक व्यक्ति को घरों पर तिरंगा लहराने को प्रेरित करें कार्यकर्ता।
कुशीनगर 8 अगस्त 2025

पडरौना विधानसभा के पिपरा बाजार मंडल की “हर घर तिरंगा” संगोष्ठी बैठक लीलाधर छपरा पंचायत भवन में संपन्न हुआ।
जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ला ने कहा कि सभी घरों पर तिरंगा लहराने के लिए कार्यकर्ता सभी लोगों को प्रेरित करें। पार्टी के अभियान के तहत 13, 14 व 15 अगस्त को अपने घरों पर झंडा लहराएं। 12 अगस्त को पिपरा बाजार मंडल के सभी कार्यकर्ता भ्रमण कार्यक्रम में बलकुडीया बाजार से मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री संजीव दीक्षित जी का आकस्मिक निधन हो जाने पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट मौन होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा, मंडल महामंत्री रविंद्र खरवार, मंडल उपाध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, विकास जायसवाल मंडल मंत्री, देशबंधु त्रिवेदी कोषाध्यक्ष, सुनंद राय, भाजपा नेता शशिकांत पाण्डेय, शक्ति केंद्र संयोजक हरीश पाण्डेय, पहवारी चौहान, सत्य प्रकाश मिश्रा, रामाज्ञा चौहान, विद्यार्थी गुप्ता भोला जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।