बड़ी खबर/पडरौना को विकास की नई रफ्तार: अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में जनसुविधा योजनाओं का भव्य शिलान्यास।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
🔴 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पडरौना नगर में विकास कार्यों को मिली नई दिशा!
🟢 पूरे पडरौना नगर में 10 सामुदायिक शौचालय, 10 प्याऊ और 11 बड़ी सड़क योजनाओं का शिलान्यास!
🔵 नगरवासियों को स्वच्छता, पेयजल और बेहतर यातायात की सौगात!
🟡 अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल ने किया शिलान्यास!
🟣 गुणवत्तापूर्ण कार्य और समयबद्ध पूर्णता का दिया भरोसा!
🟠 नागरिकों ने जताया विश्वास—बदलेगी पडरौना नगर की तस्वीर!

पडरौना : कुशीनगर 15 दिसम्बर 2025
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के पावन आशीर्वाद और मार्गदर्शन में पडरौना नगर के समग्र विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर के सुभाष चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के कुशल नेतृत्व और स्पष्ट विजन के तहत नगर की जनसुविधाओं एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास कार्यक्रम में अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष ‘बुलबुल’ जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ईंट रखकर प्रतीकात्मक रूप से कार्यों का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर नगर में 10 सामुदायिक शौचालयों, 10 प्याऊ स्थलों तथा 11 बड़ी सड़क योजनाओं की आधारशिला रखी गई, जिससे नगरवासियों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल और बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
मीडिया से बातचीत में प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने कहा कि नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य है। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण से स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, प्याऊ स्थलों से राहगीरों और आमजन को शुद्ध जल मिलेगा, जबकि सड़क योजनाओं से यातायात व्यवस्था सुचारु होकर नगर की रफ्तार को नई गति मिलेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल नगर के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुँचाना, नागरिकों की दैनिक समस्याओं का समाधान करना और कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण कराना नगर पालिका की प्रतिबद्धता है।
कार्यक्रम में उपस्थित नगरवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने चल रहे विकास कार्यों की खुले दिल से सराहना की। लोगों ने विश्वास जताया कि अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में पडरौना नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और आने वाले समय में नगर की पहचान एक सुव्यवस्थित एवं सुविधासंपन्न शहर के रूप में होगी।
इस अवसर पर सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, रामू पांडेय, पप्पू वर्मा, शैलेंद्र जायसवाल, अमित तिवारी, मृत्युंजय दीक्षित, राजेश गुप्ता, अनिल पांडेय, लल्लन सिंह, सोनु रौनियार, शिव मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, संतोष चौहान, विक्की सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इन योजनाओं को पडरौना के इतिहास में विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताया।