बड़ी खबर : आआंध्र प्रदेश में मारा गया 1 करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा : सूत्र

0
image_editor_output_image-1651019814-1763445392808.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, नई दिल्ली

सुकमा में नक्सलियों के टॉप कमांडर हिडमा के मारे जाने की खबर: सूत्र

कुख्यात माओवादी कमांडर मादवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है! हिडमा वही दहशत का नाम था, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था।

सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है! सूत्रों की मानें तो कुख्यात माओवादी कमांडर मादवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में ढेर कर दिया है! हिडमा वही दहशत का नाम था, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप था! 43 वर्षीय हिडमा 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा घात सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों का जिम्मेदार था। 1981 में छत्तीसगढ़ के सुकमा के पूर्वर्ती इलाके में हिडमा का जन्म हुआ था! वह PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख बना था और सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य रहा था।

∆ 1 करोड़ का इनामी था मादवी हिडमा!

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में हिडमा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का भी मारी गई है! हिडमा उर्फ संतोष PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था! यह सबसे घातक माओवादी हमला इकाई मानी जाती है! बतादें कि वह CPI (माओवादी) केंद्रीय समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी था, जिस पर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था।

∆ किन-किन हमलों के पीछे था हिड़मा?

2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद!

2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल थे।

2021 सुकमा–बीजापुर एम्बुश: 22 सुरक्षा बलों के जवान शहीद हुए।

इसके अलावा सालों तक बस्तर में सबसे घातक माओवादी ऑपरेशनों की अगुवाई की! हिड़मा की मौत को सुरक्षा एजेंसियां बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं।

∆ ऑपरेशन पर क्या बोले DGP?

इस ऑपरेशन पर आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने कहा, ‘अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई! यह मुठभेड़ सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुई! इस मुठभेड़ में एक शीर्ष माओवादी नेता समेत छह माओवादी मारे गए! इस समय व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed