बड़ी खबर : IGRS जनसुनवाई में चमका कुशीनगर पुलिस का दम—लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान।

0
IMG_20251208_200411.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ समयबद्ध निस्तारण का असर—कुशीनगर पुलिस ने फिर मारी बाजी।
∆ आईजीआरएस में 125/125 अंक—जन शिकायतों पर त्वरित एक्शन का बड़ा परिणाम।
∆ एसपी केशव कुमार के निर्देशों ने बढ़ाई रफ्तार—लगातार दूसरे महीने भी प्रदेश में प्रथम स्थान।

कुशीनगर पुलिस ने जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। आईजीआरएस (जनसुनवाई) प्रणाली में कुशीनगर पुलिस को लगातार दूसरे महीने भी प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने पुलिस कार्यालय के सभागार में एक विशेष गोष्ठी आयोजित कर सभी थाना प्रभारियों व जनपदीय IGRS सेल को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान हेतु सख्त दिशा-निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुपालन में सभी थानों और IGRS टीमों द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई, जिसके परिणामस्वरूप कुशीनगर पुलिस ने 125 में से 125 अंक हासिल कर माह नवंबर में भी पूरे प्रदेश में शीर्ष रैंक बरकरार रखी।

यह उपलब्धि न केवल कुशीनगर पुलिस की संवेदनशीलता व ईमानदार निस्तारण का प्रमाण है, बल्कि जनविश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed