चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा दांव, 100 यूनिट बिजली फ्री देने की कर सकते हैं घोषणा।

0
image_editor_output_image-263000774-1752302830039.jpg
Spread the love

ब्यूरो रिपोर्ट, आपकी आवाज़ न्यूज, बिहार

✓ बिहार सरकार राज्य में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की कर रही तैयारी।

✓ 100 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर ऊर्जा विभाग ने बकायदा एक प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भी भेजा है।

पटना :- बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भले ही अभी कुछ महीनों का वक्त बच रहा हो लेकिन राज्य में सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है! तमाम पार्टियां अभी से ही जनता के बीच जाने और अपने वादों से उन्हें लुभाने की कोशिशों में जुट गई हैं, इन सब के बीच बिहार सरकार ने चुनाव से पहले बिहार की जनता को एक बड़ी खुशखबरी देने का फैसला किया है! सरकार राज्य में 100 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी में है! इसे लेकर ऊर्जा विभाग ने बकायदा एक प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग को भी भेजा है।

राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार में एनडीए सरकार का ये एक बड़ा फैसला है! उन्होंने कहा कि सरकार के ये कदम स्वागत योग्य है! विपक्ष भले ऐसे फैसलों को लेकर राजनीति करे लेकिन ये जन कल्याण का काम है, इस फैसले से राज्य के गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही नीतीश सरकार ने सरकारी नौकरियों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था! राज्य सरकार ने कहा था कि बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, यानी महिला आरक्षण में डोमिसाइल का प्रावधान कर दिया गया है, किसी भी सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती में 35% सीटें बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रहेंगी! बता दें बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं, संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई थी।

कुछ दिन पहले ही बिहार में वृद्ध, विधवा और दिव्यागजनों को अब हर महीने 400 की जगह 1100 रुपए पेंशन देना शुरू किया गया है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पेंशनधारकों के खाते में राशि ट्रांसफर की थी, इस दौरान मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कई लाभार्थियों से ऑनलाइन बात भी की थी, बढ़ी हुई पेंशन से 1 करोड़ 11 लाख लोगों को फायदा मिलेगा! खासकर, रामेश्वर प्रसाद जैसे बुजुर्गों को, 66 साल के रामेश्वर प्रसाद पटना से करीब 40 किलोमीटर दूर सिकंदरपुर में रहते हैं! खेतिहर मजदूर हैं, वे बताते हैं कि सरकार के फैसले से उन्हें राहत मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed