कुशीनगर/मिशन शक्ति अभियान के तहत POCSO एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम।

0
image_editor_output_image191040033-1757645379213.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

 मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को मिली कानूनी जानकारी।
 POCSO एक्ट के प्रावधानों और सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा।
 वरिष्ठ पुलिस व न्यायिक अधिकारियों ने साझा किए अनुभव।
 “बच्चों की सुरक्षा, सबकी जिम्मेदारी” — संदेश के साथ हुआ समापन।
 छात्राओं से अपील – किसी भी अपराध की तुरंत करें शिकायत।

कुशीनगर 11 सितम्बर 2025

कुशीनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत “संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट योजना” के तहत बुधवार, 11 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में बुद्धा इंटर कॉलेज, कसया (कुशीनगर) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को POCSO Act (Protection of Children from Sexual Offences Act) के प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा सुरक्षा से जुड़े उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं विशेषकर छात्राओं को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और कानून की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार और एडीजे (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) श्री शैलेंद्र मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। साथ ही डीपीओ श्री ध्रुव कांत त्रिपाठी, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी श्रीमती रीता यादव, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर श्री नलिन सिंह (HEW), निरीक्षक श्री दिग्विजय नारायण राय (प्रभारी महिला बाल सुरक्षा संगठन), उप-निरीक्षक श्री सुजीत पांडेय एवं महिला उप-निरीक्षक सुश्री प्रियंका तिवारी (थाना कसया) ने भी अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार के लैंगिक शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में वे बेझिझक पुलिस, विधिक सेवा प्राधिकरण या महिला सहायता संगठनों से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed