कुशीनगर : पडरौना नगर के होटल शिवराम पैलेस में “अटल स्मृति सम्मेलन” सम्पन्न! अटल जी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ पडरौना में अटल स्मृति सम्मेलन, अटल जी के विचारों से कार्यकर्ताओं में नया जोश।
∆ अटल स्मृति वर्ष के तहत जुटे भाजपा के दिग्गज, राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सम्मेलन सम्पन्न।

∆ विधायक मनीष जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता अटल स्मृति सम्मेलन में हुए शामिल।
∆ अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प।
∆ अटल स्मृति सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी, संगठन को मिली नई ऊर्जा।

पडरौना/कुशीनगर 30 दिसम्बर 2025
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘अटल स्मृति वर्ष’ के अंतर्गत आज पडरौना नगर के होटल शिवराम पैलेस, में विधानसभा पड़रौना का अटल स्मृति सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में देवरिया जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, माननीय विधायक मनीष जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिशंकर राय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, विजय सोनी, दिनेश राय, रामजीत चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, वरिष्ठ नेता बंका सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी, रामेश्वर कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेई जी को भारतीय राजनीति का युगपुरुष बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के राष्ट्रवादी, सुशासन और समरसता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार, कपिल देव लाल श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, विपिन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में सम्मानित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद शाह ने किया।
सम्मेलन का समापन अटल जी के आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।