कुशीनगर/आगामी डोल मेले को लेकर मिश्रौली चौकी पर आधिकारिक बैठक सम्पन्न।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1. मिस्रोली पुलिस चौकी पर डोल मेले की सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक सम्पन्न।
2. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर डोल मेले में शांति बनाए रखने के दिए कड़े निर्देश।
3. पुलिस प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण और यातायात की समुचित व्यवस्थाओं के लिए बनाई विशेष योजना।

4. मेले में सीसीटीवी, ड्रोन कैमरों और अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती।
5. पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से सहयोग एवं शांतिपूर्ण ढंग से मेले को सम्पन्न कराने का किया आह्वान।
6. बैठक में एसडीएम पडरौना ऋषभ देशराज पुंडीर, सीओ सदर अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह कोतवाल पडरौना, राज प्रकाश SHO रामकोला व चौकी प्रभारी मिश्रौली सनी ज़ावला रहे मौजूद।

पडरौना/कुशीनगर 7 अगस्त 2025 बृहस्पतिवार :-
आगामी डोल मेले की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को मिश्रौली पुलिस चौकी पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान शांति व्यवस्था, साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीतियों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर एसडीएम पडरौना ऋषभ देशराज पुंडीर, सीओ सदर अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह कोतवाल पडरौना, राज प्रकाश SHO रामकोला, शैलेन्द्र सिंह SI व चौकी प्रभारी मिश्रौली सनी ज़ावला मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
बैठक में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल तैयार रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम जनमानस से अपील किया कि, मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी सहयोग करें।