कुशीनगर : पडरौना में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, सुभाष चौक पर हुआ भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम।

0
IMG-20260124-WA0008.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर!

∆ नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नेताजी के साहस और बलिदान को किया नमन!

∆ “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँग” नारे ने युवाओं में भरा जोश और देशप्रेम!

∆ नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : विनय जायसवाल

∆ आत्मनिर्भर व सशक्त भारत के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प!

पडरौना। कुशीनगर
भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन जयंती बुधवार को पडरौना नगर में पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख स्थल सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर नगर पालिका अध्यक्ष आदरणीय विनय जायसवाल जी की अध्यक्षता में भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व और कृतित्व भारत के स्वतंत्रता संग्राम का स्वर्णिम अध्याय है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि नेताजी का ओजस्वी नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” आज भी हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना जागृत करता है। नेताजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नेताजी के आदर्शों, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके सपनों के सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, अशोक गुप्ता, मनोज मोदनवाल, रामु पाण्डेय, सनी मिश्रा, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अरुण सिंह, विनय मद्धेशिया, अजय शर्मा, अनिल पाण्डेय, घनश्याम यादव, विक्रम प्रसाद, महेंद्र चौधरी, मंथन सिंह, मन्नू मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

मनिर्भर व सशक्त भारत के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्प!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed