पडरौना नगर के कसया रोड स्थित छावनी में J3S बुलेट सर्विस सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1. पडरौना में रॉयल एनफील्ड ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए नई सौगात।
2. पड़रौना नगर के कसया रोड छावनी पर J3S बुलेट सर्विस सेंटर का हुआ भव्य शुभारंभ।
3. राइडर्स को मिलेगी आधुनिक सर्विसिंग की सुविधा।

4. रॉयल एनफील्ड ऑटोमोबाइल के भव्य उद्घाटन समारोह में जुटी बाइक प्रेमियों की भीड़।
5. अब पडरौना में ही बुलेट सर्विस का मिलेगा भरोसेमंद ठिकाना।

पडरौना नगर 28 अगस्त 2025
पडरौना कसया रोड स्थित छावनी में आज J3S बुलेट सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। सर्विस सेंटर के शुभारंभ के मौके पर बड़ी संख्या में बाइक प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित मैकेनिक्स से लैस इस सर्विस सेंटर में विशेष रूप से बुलेट मोटरसाइकिलों की सर्विसिंग, रिपेयरिंग और मॉडिफिकेशन की अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन के दौरान आयोजकों ने बताया कि अब क्षेत्र के बुलेट राइडर्स को बेहतर और भरोसेमंद सर्विसिंग के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने सेंटर के उद्घाटन को क्षेत्र के युवाओं और बुलेट प्रेमियों के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। मौके पर सेंटर संचालकों ने ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा और उचित दरों पर हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
J3S बुलेट सर्विस सेंटर के उद्घाटन ने न सिर्फ ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नई शुरुआत की है, बल्कि पडरौना नगर को एक नई पहचान भी दिलाई है।

• पडरौना में खुला J3S बुलेट सर्विस सेंटर, अब नगर में ही मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सेवा
नगरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित सुविधा आज पूरी हो गई। पडरौना–कसया रोड पर J3S बुलेट सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र दत्त शुक्ल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से अश्विनी पांडेय, डॉ. सुनीता पांडेय, श्री दिवाकर ओझा, श्री राम किंकर ओझा, डॉ. देवेंद्र मणि, श्री इंद्रजीत मणि, श्री मनोज शर्मा, डॉ. गोरख राय, ऋषभ चतुर्वेदी, शशांक चतुर्वेदी, रिंकू मिश्र, शेषनाथ सिंह, सतीश श्रीवास्तव, अनूप मिश्र, वीरेंद्र कुशवाहा, राकेश राय, श्री जितेंद्र ओझा, शाश्वत सूरज, श्री संदीप सहित नगर के अन्य संभ्रांत नागरिक शामिल रहे। सभी ने शुभकामनाएँ देते हुए सेंटर की सफलता की कामना की।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने कहा कि रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल प्रेमियों को अब अपने ही नगर में उच्चस्तरीय और विश्वसनीय सेवा का लाभ मिलेगा। इससे न केवल उपभोक्ताओं को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
नगर में इस सर्विस सेंटर की शुरुआत को लोग एक सकारात्मक कदम और विकास की दिशा में अहम पहल मान रहे हैं।