शारदीय नवरात्रि पर प्राचीन मां बुढ़िया माता मंदिर में भव्य आयोजन।

0
image_editor_output_image-1987883253-1759408850553.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

  1. शारदीय नवरात्रि पर मां बुढ़िया माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
  2. नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया माता रानी का पूजन-अर्चन।
  3. विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पाया दिव्य आनंद।
  4. नवरात्रि पर्व भक्ति, शक्ति और समर्पण का प्रतीक – विनय जायसवाल
  5. जयकारों से गूंजा मंदिर प्रांगण, भक्तिमय माहौल में डूबा नगर।
  6. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों की बड़ी संख्या में रही सहभागिता।
  7. श्रद्धालुओं ने नगर विकास व धार्मिक आयोजनों में सहयोग के लिए जताया नगरपालिका अध्यक्ष का आभार।
  8. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भव्य आरती और भंडारे की झलकियां।

पडरौना नगर के मानस कॉलोनी स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध श्री बुढ़िया माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज दिनभर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। विशेष पूजन-अर्चन और विशाल भंडारा श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने मां के चरणों में विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर व क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर माता की सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।

• अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने कहा कि —

“नवरात्रि का यह महापर्व भक्ति, शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। मां दुर्गा का आशीर्वाद ही हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। नगर पालिका परिवार हमेशा नगर की जनता के साथ हर धार्मिक और सामाजिक आयोजन में सहभागिता निभाता रहेगा।”

√ मंदिर प्रांगण में रहा उत्सव जैसा माहौल!
🔹 मां के जयकारों से गूंजता वातावरण
🔹 महिलाओं, बच्चों और युवाओं की बड़ी सहभागिता
🔹 पूरे दिन माता रानी की आरती, पूजन और भंडारे में उमड़ी भारी भीड़

• श्रद्धालुओं ने नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल का आभार व्यक्त किया और नगर के विकास व धार्मिक आयोजनों में उनके सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल सहित नगर की सम्मानित मातृशक्ति किशोरी देवी, चंद्रावती देवी, चंदा देवी, कलावती देवी, संगीता देवी, सरोज देवी, मनोरमा देवी, गुंजा देवी आदि के साथ-साथ चंद्रशेखर मद्धेशिया, बोध चौबे, मुन्ना जायसवाल, सूर्यप्रकाश राय, अमित तिवारी, रितेश जायसवाल, गौरव चौबे, अरविंद कुशवाहा, आलोक विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, अनूप गोंड, सुभाष चौरसिया, शिव मद्धेशिया, संजय सिंघल, गौरव रौनियार, अंशू जायसवाल, विनय मद्धेशिया, अरुण सिंह, गुल्लू मद्धेशिया समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भक्तिमय वातावरण, भव्य आरती और विशाल भंडारे की झलकियां सोशल मीडिया पर लोगों के बीच खूब वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed