कुशीनगर/ पडरौना नगर के एक निजी होटल में राष्ट्र संत, ब्रह्मलिन महंत अवेद्यनाथ जी की पूर्णतिथि पर श्रद्धा और उत्साह का संगम।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
• राष्ट्र संत, ब्रह्मलिन महंत अवेद्यनाथ जी की पूर्णतिथि पर उमड़ा जनसैलाब।
• प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति बोले – “गांव-गांव तक पहुंचेगी हिन्दू जागरण की मशाल”।
• पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई पूर्णतिथि।
• प्रदेश उपाध्यक्ष और संभाग प्रभारी ने किया सकारात्मक बदलाव का आह्वान।
• उक्त कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल की भूमिका रही सराहनीय।

• कार्यक्रम में जिले भर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हुए शामिल।
• मीडिया प्रकोष्ठ ने आयोजन को कैमरे में कैद कर दिया ऐतिहासिक स्वरूप।
भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने किया आह्वान – “हर घर में जले हिन्दू जागरण की मशाल”
पडरौना 12 सितम्बर 2025
नगर के रामकोला रोड स्थित एक भव्य हाल में शुक्रवार को राष्ट्र संत ब्रह्मलिन महंत अबैद्यनाथ जी महाराज की पूर्णतिथि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का कारवां कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगा। पूरा हाल महाराज जी के जयघोषों से गूंज उठा और हर तरफ भक्तिभाव एवं राष्ट्रभक्ति का वातावरण नजर आया।
• पुष्पांजलि और माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ!

कार्यक्रम की शुरुआत मातृ शक्ति प्रकोष्ठ एवं विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा ब्रह्मलिन राष्ट्र संत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, इसके बाद उनके जीवन, संघर्ष और आदर्शों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
• प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय भिखारी प्रजापति का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत हुआ। उनके प्रवेश के साथ ही पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
• प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने लोगों को किया संबोधित!

“महंत अबैद्यनाथ जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है, संगठन के हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए।”
“धर्मांतरण रोकना, हिन्दू समाज के बिखराव को थामना और सामाजिक समरसता लाना ही महासंघ का मूल मिशन है।”
“हम गांव-गांव, घर-घर तक हिन्दू जागरण की मशाल जलाएंगे।”
• वक्ताओं ने रखा विचार, परिवर्तन का लिया संकल्प।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय किशोर शाही और संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही ने कहा कि राष्ट्र संत का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज में वास्तविक बदलाव संभव है।
प्रदेश मंत्री राजन जायसवाल के संचालन की सभी ने सराहना की।
• जिले और पूरे प्रदेश भर से एकत्रित हुए पदाधिकारी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, प्रदेश मंत्री मातृ शक्ति प्रकोष्ठ मीरा दूबे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सपना श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष पवन सिंह, गो रक्षा महामंत्री नागेंद्र पासवान, नगर प्रभारी ब्रजमोहन जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री दूधनाथ वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सत्या, जिला मंत्री रविंद्र गुप्ता, युवा जिला मंत्री जुगनू राय, महिला प्रकोष्ठ मंत्री सुगंती देवी, गो रक्षा जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, जिला महामंत्री योगेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष राजेश साहनी समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
• उक्त कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रकोष्ठ भी रहा सक्रिय।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष काशी नाथ साहनी, धनंजय कुमार पाण्डेय, नीरज साहा और रबी प्रकाश पाण्डेय ने पूरे आयोजन को कैमरे में कैद कर ऐतिहासिक स्वरूप दिया।
• श्रद्धांजलि से संकल्प तक!
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे राष्ट्र संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।