यूपी:पेट्रोल पंप पर खड़ी कार बनी आग का गोला, आसमान में छाया धुएं का गुबार।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश
गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के टीला शाहबाजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक कार अचानक से जलने लगी. कार सवार लोगों ने फौरन कार से उतरकर अपनी जान बचाई।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में उस वक्त एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक पेट्रोल पंप पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई. अगर यह आग पेट्रोल पंप तक फैल जाती तो कोई भीषण घटना घट सकती थी।
यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र के टीला शाहबाजपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई. एक कार अचानक से जलने लगी! कार सवार लोगों ने फौरन कार से उतरकर अपनी जान बचाई।
पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी. साथ ही, दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी गई. दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया. दमकलकर्मियों की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़े हादसे को टाल दिया गया