कुशीनगर में बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 1.09 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल।

0
IMG_20260218_092205.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश

∆ कुशीनगर में बोर्ड परीक्षा का आगाज़, 1,09,699 परीक्षार्थी मैदान में!

∆ 194 केंद्रों पर सख्त सुरक्षा, 22 सेक्टर और 6 जोनल टीमें रहेंगी सक्रिय!

∆ हाईस्कूल में 58,338 तो इंटर में 51,361 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा!

∆ हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सीसीटीवी और पुलिस की कड़ी निगरानी!

∆ नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने का प्रशासन ने किया दावा, केंद्रों के आस पास भीड़ जुटाने पर रोक!

कुशीनगर । जिले में आज से माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रारंभ हो गईं। इस वर्ष जनपद के कुल 1,09,699 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी।
हाईस्कूल में कुल 58,338 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 29,296 छात्र, 29,041 छात्राएं तथा एक ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 51,361 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 25,920 छात्र और 25,441 छात्राएं सम्मिलित हैं।

जनपद में इस वर्ष कुल 194 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने पूरे जिले को 22 सेक्टरों में विभाजित किया है, जहां सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 6 जोनल क्षेत्रों का गठन कर उनकी जिम्मेदारी संबंधित उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को सौंपी गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जो परीक्षा अवधि में केंद्र पर मौजूद रहेंगे।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 30 अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रत्येक केंद्र के बाहर पुलिस बल तैनात है, जबकि संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा अवधि के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।
जिला प्रशासन ने भरोसा जताया है कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।

पहली पाली: सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

∆ परीक्षार्थियों का विवरण
🔹 हाईस्कूल: 58,338 परीक्षार्थी
29,296 छात्र
29,041 छात्राएं
1 ट्रांसजेंडर परीक्षार्थी
🔹 इंटरमीडिएट: 51,361 परीक्षार्थी
25,920 छात्र
25,441 छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed