उत्तर प्रदेश : नोटिस के बाद भी नहीं माने तो, मेरठ में अवैध निर्माणों पर चला योगी का बुलडोजर, सब जमींदोज कर दिया।

0
image_editor_output_image-1200930459-1770470394772.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

∆ दिल्ली रोड पर मोहकमपुर में मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने एक अवैध गोदाम और चार दुकानों को जमींदोज कर डाला!

∆ मेडा की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया! मेडा ने इन अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने से पहले नोटिस भी दी थी,लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

मेरठ : योगी सरकार के बुलडोजर आज मेरठ में धमक पड़े! दिल्ली रोड पर मोहकमपुर में मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने एक अवैध गोदाम और चार दुकानों को जमींदोज कर डाला!  मेडा की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया! मेडा ने इन अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने से पहले नोटिस भी दी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया और नतीजन इसपर बुलडोजर चल गया।

एक अवैध गोदाम और चार दुकानों पर बुलडोजर की यह कार्रवाई दिल्ली रोड पर मोहकमपुर में हुई है! मास्टर प्लान रोड पर अवैध रूप से फैक्ट्री और चार दुकानों का निर्माण कर लिया गया था! मेडा की टीम ने नोटिस भी दिए, लेकिन फिर भी निर्माण जारी रखा गया! मेडा की टीम चार बुल्डोजर और टीपी नगर थाने की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंची और एक साथ जब चार बुल्डोजर गरजे तो पूरा इलाका दहल गया।

मेरठ विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है! मेडा के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कई और अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर एक्शन देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed