पिपरा बाजार : बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ, पराक्रम दिवस भी मनाया गया।

0
image_editor_output_image-636629723-1769222726787.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में माँ विद्या देवी की आराधना संग सेवा भावना का लिया गया संकल्प!

∆ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पराक्रम दिवस का आयोजन!

∆ एनएसएस से विद्यार्थियों में विकसित होता है समाजसेवा और नेतृत्व का गुण : प्रधानाचार्य अश्विनी पाण्डेय

∆ स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर जागरूकता फैलाएंगे एनएसएस स्वयंसेवक!

पिपरा बाजार । कुशीनगर
जनपद क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण में परिवर्तित हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत समस्त अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष विधिविधान से पूजन-अर्चन कर विश्व कल्याण एवं ज्ञानवृद्धि की कामना के साथ की गई। इसके उपरांत आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक और महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। एनएसएस स्वयंसेवक समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों और समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने पराक्रम दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर डॉ. विष्णु प्रताप चौबे ने जानकारी दी कि विद्यालय में एनएसएस की दो इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस वर्ष का विशेष शिविर ग्राम बहोरा रामनगर एवं पिपरा बाजार में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सामुदायिक स्वच्छता, साक्षरता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमदान और जन-जागरूकता फैलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र एवं योगेन्द्र यादव ने स्वयंसेवकों को एनएसएस की कार्यपद्धति, उद्देश्य एवं दायित्वों के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुनील पांडेय, सतीश कुशवाहा, चंद्रभूषण पांडेय, ऋषिकेश तिवारी, अरुंधति दुबे, रानी मिश्रा, मुन्नालाल दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed