पडरौना : श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर गुलेलहा में गूंजेगा भजन-कीर्तन, नाथ जी मंदिर पर होगा भव्य आयोजन – डॉ. धनंजय मिश्र
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन!
∆ ग्राम सभा गुलेलहा के पौराणिक श्री नाथ जी मंदिर पर भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का होगा कार्यक्रम!
∆ खंडहर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बनी ठोस योजना,
कार्यक्रम का संपूर्ण खर्च ग्राम प्रधान प्रत्याशी इंजी. निरंजन मिश्र द्वारा किया जा रहा वहन!
∆ डॉ. धनंजय मिश्र के अथक प्रयास से हुआ आयोजन, ग्रामीणों में देखनें को मिला उत्साह।
पडरौना (कुशीनगर)। 21 जनवरी 26
अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर 22 जनवरी को ग्राम सभा गुलेलहा में धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इस शुभ अवसर पर ग्राम के पौराणिक श्री नाथ जी मंदिर परिसर में भव्य भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन-कीर्तन में सहभागिता करने, प्रसाद ग्रहण करने तथा नाथ जी का आशीर्वाद लेने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक अशोक मिश्र के दरवाजे पर सम्पन्न हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ-साथ खंडहर अवस्था में स्थित मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर भी ठोस योजना बनाई गई।
इस धार्मिक आयोजन का संपूर्ण खर्च ग्राम प्रधान प्रत्याशी इंजीनियर निरंजन मिश्र द्वारा वहन किया जा रहा है। वहीं, इस कार्यक्रम को साकार करने में डॉ. धनंजय मिश्र के अथक प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
कार्यक्रम के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण रहेगा और श्रीराम नाम के संकीर्तन से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत होगा। इस अवसर पर राजकुमार मिश्र, रत्नेश्वर उर्फ बड़े मिश्र, ज्ञानेश्वर, अमितेंद्र, जितेंद्र मिश्र, मुकेश, आशीष मिश्र, कार्तिकेय, अमन, अजीत, अंकुर, अश्वनी, बिट्टू, निकुंज सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।