यूपी : चंदौली में कोडीनयुक्त कफ सीरप को लेकर बड़ी कार्रवाई, ड्रग माफियाओं में मचा हड़कंप।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश
कोडिन कफ् सिरप मामले में लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन कोडीन कफ सीरप के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के मूड में है! फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
मुगलसराय (यूपी): उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में चर्चित कोडीन कफ सीरप मामले को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है! कोडीनयुक्त कफ सीरप के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए दो फर्जी दवा फर्मों की जांच की गई है! एसपी चंदौली आदित्य लाग्हे द्वारा गठित जांच की कार्रवाई से दवा माफियाओं में हड़कंप मच गया।
मुगलसराय कोतवाली के पड़ाव इलाके में स्थित आकाश प्लाजा कटरा में संचालित बताई जा रही समृद्धि इंटरप्राइजेज की जांच के लिए शनिवार को प्रशासनिक टीम पहुंची! बताया जा रहा है कि यह दुकान लंबे समय से बंद थी! जांच टीम ने मकान मालकिन की मौजूदगी में शटर का ताला तोड़कर भीतर निरीक्षण किया।

मकान मालकिन पूनम अरोड़ा ने बताया कि दुकान महीनों बंद रहती थी और संचालक कभी-कभार ही आता था! संचालक सिर्फ दुकान पर बोर्ड लगवाकर और फोटो खिंचवाकर गायब हो गया था।
इससे पहले एक दिन पूर्व जांच टीम ने विष्णु मेडिकल हाल की भी जांच की थी! लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि प्रशासन कोडीन कफ सीरप के अवैध नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के मूड में है! फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।