नई दिल्ली : “सदैव अटल” पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, नई दिल्ली
∆ अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती!
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है! भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है! इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन करेंग।
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार बेहद हर्ष और उमंग के साथ मनाया जा रहा है! चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है! त्योहार को लेकर बाजारों और पर्यटक स्थलों पर भी चहल-पहल बढ़ी हुई है।

पीएम मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
∆ पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के लिए शीर्ष नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल पर पहुंच चुके हैं, जहां वाजपेयी जी को पुष्पांजलि अर्पित की जा रही है! स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।
∆ सदैव अटल स्थल पर दी जा रही पूर्व पीएम अटल जी को श्रद्धांजलि!

राजधानी दिल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पुष्पांजलि और प्रार्थना सभा कार्यक्रम शुरू हो गया है! सदैव अटल स्थल पर VIPs के पहुंचने का सिलसिला जारी है! अभी थोड़ी देर पहले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं।