पडरौना : अटल जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रभक्ति व स्वच्छता का संदेश, सुभाष चौक पर नेताजी की प्रतिमा की हुई, विधिवत साफ-सफाई व माल्यार्पण।

0
image_editor_output_image876821159-1766581040330.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर नगर में चला स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति अभियान।
∆ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस व त्याग को किया गया नमन, आदर्शों को अपनाने का संकल्प।
∆ अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया स्मरण।
∆ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों की सहभागिता, कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न।

पड़रौना। कुशीनगर २४ दिसम्बर
आज भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर राष्ट्रभक्ति एवं स्वच्छता का सशक्त संदेश देते हुए सोमवार को पड़रौना नगर के सुभाष चौक पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा की विधिवत साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा है, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। साथ ही भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को नमन करते हुए उनके विचारों, मूल्यों और सुशासन की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने विचारों और कर्मों से देश को नई दिशा दी और उनका जीवन राजनीतिक मर्यादा एवं राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान सुभाष चौक परिसर की व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों के विचारों के साथ-साथ उनके स्मारकों का सम्मान, संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लेने और राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, मनोज मोदनवाल, संजय चौरसिया, रामू पांडेय, भानु भास्कर पुरोहित, अमित तिवारी, सुनील जायसवाल, बृजेश शर्मा, गौरव रौनियार, धर्मेंद्र मद्धेशिया, राजेश जायसवाल, संतोष यादव, सागर जायसवाल, घनश्याम यादव, विक्की सिंह, केदार मद्धेशिया, पिंटू साह, रितेश जायसवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed