कुशीनगर : रेडहिल रियल एस्टेट के ठिकानों पर आयकर की दबिश, मालिक आलमगीर के कारोबार की जांच तेज।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
🔴 सुबह-सुबह आयकर की रेड, रेडहिल रियल एस्टेट के घर–ऑफिस खंगाले गए!
🟢 मोबाइल और दस्तावेज जब्त, कई घंटों तक चली गहन जांच!
🔵 कम समय में कारोबार के असाधारण विस्तार पर विभाग की नजर! 🟣 कर अनियमितताओं की आशंका, आय के स्रोतों की पड़ताल तेज!
🟠 पहले से उठते रहे सवाल, अब जांच एजेंसी की सीधी कार्रवाई!

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश
रेडहिल रियल एस्टेट कंपनी के मालिक आलमगीर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने एक साथ उनके आवास और कंपनी कार्यालय पर छापेमारी कर कई घंटों तक जांच-पड़ताल की। इस कार्रवाई के दौरान दस्तावेजों की गहन जांच की गई, वहीं आलमगीर सहित उनके परिजनों व सहयोगियों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए गए। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल कार्रवाई को गोपनीय रखा गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार बड़े पैमाने पर कर अनियमितताओं की पड़ताल की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कसया स्थित रेडहिल रियल एस्टेट कंपनी बीते कुछ वर्षों में तेजी से विस्तार कर पूर्वांचल की चर्चित रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल हो गई है। कंपनी के तेज उभार और कम समय में बने बड़े आर्थिक साम्राज्य को लेकर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं। इन्हीं बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग की यह कार्रवाई मानी जा रही है।

🔴 रेडहिल रियल एस्टेट पर आयकर की दबिश!
🟢 मालिक आलमगीर के घर–ऑफिस पर घंटों चली जांच!
🔵 दस्तावेज व डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले, मोबाइल जब्त!
🟣 कम समय में बने कारोबार पर विभाग की पैनी नजर!
🟠 कर अनियमितताओं की आशंका, कार्रवाई से हड़कंप!
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा आम है कि कुछ ही वर्षों में सीमित पूंजी से शुरू हुआ कारोबार किस तरह असाधारण ऊंचाई तक पहुंचा। इससे पहले भी मीडिया रिपोर्ट्स में कंपनी की कार्यप्रणाली, आय के स्रोत और कर अनुपालन को लेकर सवाल सामने आ चुके हैं। मौजूदा छापेमारी को इन्हीं तथ्यों से जोड़कर देखा जा रहा है।
आयकर विभाग की टीम ने पूरे दिन कार्यालय व आवास पर मौजूद अभिलेखों, लेन-देन से जुड़े कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की। हालांकि अधिकारी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से बचते नजर आए।