कुशीनगर/पडरौना में बृहस्पतिवार को विशाल हिंदू सम्मेलन, नगरभर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
🔴 भव्य शोभायात्रा – उदित नारायण पीजी कॉलेज मैदान से पूरे नगर में सनातन एकता का संदेश!
🟢 विशाल हिंदू सम्मेलन – बृहस्पतिवार को पडरौना में धर्म, संस्कृति और संगठन का संगम!
🟡 जनप्रतिनिधियों की सहभागिता – सांसद, विधायक व सामाजिक संगठनों की रहेगी मजबूत मौजूदगी!
🔵 एकजुट हिंदू समाज का आह्वान – अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को बनाएं ऐतिहासिक!
🟣 सनातन चेतना का महाआयोजन – नगर की सड़कों पर दिखेगा आस्था, संस्कृति और एकता का भव्य स्वरूप!
शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर पहुंचा निमंत्रण, तैयारियां जोरों पर शुरू!
पडरौना (कुशीनगर)। नगर में बृहस्पतिवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए समस्त हिंदू समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश देगी।
इस शोभायात्रा एवं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों और विचार परिवार के प्रतिनिधियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया, बैठकों और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से सकल हिंदू सनातनी समाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।
आयोजन में सांसद विजय दुबे, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, रामकोला विधायक विनय गौड़, सेवरही विधायक वसीम राय, पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद से जुड़े जिला प्रचारक अभय, विभाग सह कार्यवाह रवि कृति, जिला कार्यवाह पंकज मिश्र, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर सेवा प्रमुख डॉ.धनंजय मिश्र, सह जिला कार्यवाह अजीत व प्रहलाद, विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, नगर कार्यवाहक दीनानाथ, सह नगर कार्यवाहक रामाश्रय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन न केवल धार्मिक चेतना को सशक्त करेगा, बल्कि सामाजिक समरसता और संगठनात्मक एकता को भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने नगर व जनपद के समस्त नागरिकों से इस ऐतिहासिक आयोजन में सहभागिता कर शोभायात्रा और सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का आह्वान किया है।