यूपी पंचायत चुनाव : ग्राम प्रधान सवा लाख, जानें ब्लॉक प्रमुख से जिला पंचायत अध्यक्ष तक कितना चुनाव प्रचार में कर सकेंगे खर्च।
डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश
यूपी पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां तेज हैं! ग्राम प्रधान, जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के लिए चुनाव प्रचार की खर्च सीमा तय कर दी गई है! इसके लिए नामांकन राशि और जमानत राशि भी तय कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और पंचायती राज विभाग कवायद में जुटा है! उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य प्रचार में कितना खर्च कर सकेंगे! ये भी आपके लिए जानना बेहद जरूरी है! राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, ग्राम प्रधान चुनाव प्रचार में अधिकतम सवा लाख रुपये खर्च कर सकेंगे! जबकि ब्लॉक प्रमुख का चुनाव खर्च अधिकतम 3.5 लाख रुपये रहेगा! जिला पंचायत अध्यक्ष का अधिकतम चुनाव प्रचार खर्च 7 लाख रुपये रखा गया है।
∆ नामांकन और जमानत राशि खर्च!
ग्राम पंचायत सदस्य (सामान्य वर्ग) के लिए नामांकन पत्र 200 और जमानत राशि 800 रुपये रहेगी! ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 10 हजार रुपये रखी है! ओबीसी के लिए नामांकन 100 रुपये और जमानत की रकम 400 रुपये निर्धारित की गई है! ग्राम पंचायत प्रधान (सामान्य श्रेणी) के लिए नामांकन राशि 600 रुपये, जमानत राशि 3 हजार रखी गई है! चुनाव प्रचार की खर्च सीमा 1.25 लाख रहेगी! ओबीसी, एसटी और एससी की नामांकन की राशि 300, जमानत राशि 1500 और अधिकतम खर्च सीमा सवा लाख रुपये है।
∆ मई जून में कराए जा सकते हैं पंचायत चुनाव!
यूपी पंचायत चुनाव 2021 में 13 लाख के करीब प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे! पिछले पांच सालों में नगरपालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में विस्तार के कारण इस बार पंचायतों की संख्या में थोड़ी कमी देखी जा सकती है! ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव मई या जून महीने में कराया जा सकता है! इसके बाद ही ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव होगा।

∆ प्रधान, ब्लॉक और जिला पंचायत चुनाव!
ग्राम प्रधान – 58189
ग्राम पंचायत सदस्य – 732643
जिला पंचायत – 75
जिला पंचायत सदस्य – 3050
ब्लॉक प्रमुख – 826
बीडीसी सदस्य – 75845
(पंचायत चुनाव 2021 के अनुसार)