कुशीनगर/पडरौना को मिला स्वास्थ्य और फिटनेस का नया आयाम, “रॉयल फिटनेस जोन” का भव्य उद्घाटन संपन्न।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चिफ, उत्तर प्रदेश
∆ पडरौना को मिला फिटनेस का नया ठिकाना, रॉयल फिटनेस जोन का भव्य उद्घाटन!
∆ स्वस्थ समाज की ओर बड़ा कदम, रॉयल फिटनेस जोन ने खोले अपने द्वार!
∆ राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने किया रॉयल फिटनेस जोन का शुभारंभ!

∆ डॉ. देव शरण सिंह की पहल, पडरौना में शुरू हुआ अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर!
∆ फिटनेस और स्वास्थ्य का संगम, रॉयल फिटनेस जोन बना युवाओं की पहली पसंद!

पडरौना/कुशीनगर 14 दिसम्बर 2025 कुशीनगर : पडरौना नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर “रॉयल फिटनेस जोन” का भव्य उद्घाटन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों, व्यवसायी वर्ग तथा नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

“रॉयल फिटनेस जोन” के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं नगर के सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.देव शरण सिंह के नेतृत्व में स्थापित इस फिटनेस सेंटर का उद्घाटन कुशीनगर जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल व प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल के द्वारा फीता काट कर किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मा. राजेश्वर सिंह सदर विधायक प्रतिनिधि पडरौना संतोष जायसवाल, पूर्व नगर अध्यक्षा शिवकुमारी देवी, खड्डा केन यूनियन के चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय, नगर के जाने-माने चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार गौतम, डॉ.संजीव सुमन, डॉ.राजीव मिश्रा, सभासद नीरज सिंह “बिटटू” सहित अनेक चिकित्सक, जन – प्रतिनिधि व विशिष्ट अतिथिगण मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के बदलते समय में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “रॉयल फिटनेस जोन” जैसे आधुनिक केंद्र युवाओं के साथ-साथ हर आयु वर्ग को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देंगे।
डॉ. देव शरण सिंह ने बताया कि रॉयल फिटनेस जोन को आधुनिक मशीनों, अनुभवी प्रशिक्षकों और वैज्ञानिक फिटनेस पद्धतियों से सुसज्जित किया गया है, ताकि नगरवासियों को महानगरों जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि यह सेंटर केवल व्यायाम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, फिटनेस काउंसलिंग और लाइफस्टाइल सुधार से जुड़े कार्यक्रमों का भी केंद्र बनेगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने फिटनेस जोन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की और इसे पडरौना नगर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के अंत में नगरवासियों ने इस पहल को स्वास्थ्य की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम बताते हुए रॉयल फिटनेस जोन की सफलता की कामना की।