कुशीनगर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जिले में धन संग्रह अभियान की हुई शुरुआत! जिलाधिकारी ने लगाया झंडा स्टीकर, पूरे वर्ष चलेगा अभियान।

0
image_editor_output_image1985499175-1765174466158.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कुशीनगर में धन संग्रह अभियान शुरू—जिलाधिकारी को लगाया गया सम्मान का स्टिकर!

∆ जिले के स्कूल–कार्यालय–पंचायतों में पहुँचे झंडा स्टिकर, पूरे वर्ष चलेगा अभियान!

∆ वीरों के सम्मान में आगे आएं—सैनिक कल्याण विभाग ने नागरिकों से की भावपूर्ण अपील!

∆ झंडा स्टिकर वितरण में प्रभाकर नाथ तिवारी की अहम भूमिका, पूरे कार्यालय का उल्लेखनीय सहयोग!

∆ विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जताया आभार—“देशभक्ति का यह अभियान जनता की भागीदारी से बनेगा सफल”!

07 दिसम्बर, कुशीनगर।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कुशीनगर द्वारा धन संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रभाकर नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर को झंडा स्टीकर लगाकर इस महत्वपूर्ण अभियान की औपचारिक शुरुआत कराई।

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ने बताया कि धन संग्रह का यह कार्यक्रम पूरे वर्ष संचालित किया जाएगा, जिससे पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों के कल्याण हेतु सहायता जुटाई जा सकेगी। इसके लिए जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, नगर पालिका–नगर पंचायतों तथा विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों को झंडा स्टिकर और वाहन झंडे उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अधिकारीगणों ने नागरिकों, कर्मचारियों, संस्थानों और व्यापारियों से इस पुण्य अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की है। अभियान की निगरानी कर रहे विंग कमांडर आलोक सक्सेना, अपर प्रादेशिक अधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय ने सहयोग कर रहे सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“वीर सैनिकों के सम्मान और उनके परिवारों के हितों के लिए किया जाने वाला यह योगदान हर नागरिक की देशभक्ति का प्रतीक है।”

अभियान की सफलता में प्रभाकर नाथ तिवारी, कनिष्ठ सहायक, सहित कार्यालय के समस्त कार्मिकों का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिन्होंने स्टिकर वितरण से लेकर जनसंपर्क तक अभियान को गति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed