पडरौना : स्व.पं.रविन्द्र नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभा व सेवा भावना का प्रदर्शन!
∆ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने स्टालों का निरीक्षण कर बच्चों को किया प्रोत्साहित।
∆ स्व. पं. रविन्द्र नाथ मिश्र की पुण्यतिथि पर शिक्षा–सेवा का अद्भुत संगम, स्काउट–गाइड शिविर का हुआ भव्य समापन।
∆ नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल ने किया स्टालों का निरीक्षण, बच्चों की प्रतिभा व अनुशासन की खुलकर की सराहना।
∆ कंबल वितरण के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं का संदेश, विद्यालय परिसर में प्रेरणादायी आयोजन का सफल निर्वहन।

पडरौना/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद् पडरौना के चौरिया स्थित रुमाली देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को स्वर्गीय पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र जी की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार व छात्र–छात्राओं द्वारा स्व. मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके शिक्षा एवं समाज उत्थान में दिए गए अप्रतिम योगदान को नमन करने के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय में संचालित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन भी किया गया। समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए रचनात्मक, शैक्षणिक तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े स्टालों का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल ने किया। उन्होंने छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन, टीमवर्क, नवाचार और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण बच्चों में सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस पहल ने उपस्थित सभी लोगों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने कहा कि स्व. पंडित रविन्द्र नाथ मिश्र का जीवन समाज व शिक्षा जगत के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद् पडरौना शिक्षा, संस्कार व समाज सेवा से जुड़े हर सार्थक प्रयास में सहयोग देने के लिए तत्पर है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी ने इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर बल दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री धीरेंद्र पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री भुनेश्वर त्रिपाठी, शिक्षकगण गिरिजाशंकर शुक्ला, संदीप थापा, राजेश्वर उपाध्याय, कृष्णकांत सिंह, वंदिता पाण्डेय, अनामिका तिवारी, काजल कुमारी, काजल कुशवाहा, नीलम चौहान, शिवानी विश्वकर्मा, लल्लन प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे। इसके अलावा बोध कुमार चौबे, धर्मेंद्र मद्धेशिया, बृजेश शर्मा, आकाश वर्मा समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम के साक्षी बने।