कुशीनगर : रुदवलिया विद्यालय की अनूठी पहल रंग लाई: जागरूकता रैली से जमा हुए 353 एस.आई.आर. फॉर्म।

0
image_editor_output_image1261796516-1764665450583.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🔴 रुदवलिया विद्यालय की रैली का कमाल, एक ही दिन में जमा हुए 353 SIR फॉर्म!

🟠 बच्चों के बैंड–बाजा अभियान ने जगाई मतदाता जागरूकता, गाँव में बनी मिसाल!

🟢 शिक्षक सुनील त्रिपाठी की अनूठी पहल से टूटे आंकड़े, ग्रामीणों ने बढ़–चढ़कर दिया सहयोग!

🔵 बीएलओ-शिक्षक टीम की मेहनत रंग लाई, 400 में से ज्यादातर फॉर्म हुए संकलित!

🟣 रुदवलिया विद्यालय का जागरूकता अभियान बना चर्चित, बीईओ ने की खुलकर सराहना!

तुर्कपट्टी/फाजिलनगर।
फाजिलनगर विकासखंड के जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवलिया द्वारा मंगलवार को मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई एस.आई.आर. फॉर्म संकलन रैली ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। विद्यालय परिवार, बीएलओ और बच्चों के संयुक्त प्रयास से गांव में बैंड-बाजा, तिरंगा झंडा और आकर्षक स्लोगन तख्तियों के साथ निकली रैली ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने बड़े उत्साह से अपने फॉर्म जमा किए।

रुदवलिया ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 232 पर 1197 तथा बूथ संख्या 233 पर 1242 मतदाता पंजीकृत हैं। बीएलओ संतोष प्रसाद और श्रीमती सुशीला सिंह अवकाश के दिनों से ही गांव-गांव घूमकर फॉर्म संकलन व ऑनलाइन फीडिंग का कार्य कर रहे थे, बावजूद इसके करीब 400 फॉर्म ग्रामीणों के पास शेष थे।

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रार्थना सभा के बाद रैली निकाली गई, जिसमें “एक जगह का मतदाता–लोकतंत्र का भाग्य विधाता”, “बीएलओ का सहयोग करें–एस.आई.आर. फॉर्म जमा करें” जैसे संदेश लिखी तख्तियाँ विशेष आकर्षण रहीं। शिक्षक और बच्चे लोगों के दरवाजे-दरवाजे पहुंचे, फॉर्म नहीं जमा करने वालों को चिन्हित कर उनसे अपील की। इस सार्थक पहल का परिणाम यह हुआ कि दोपहर 2 बजे तक शेष 426 फार्म में से 353 फार्म जमा हो गए।

बीएलओ संतोष प्रसाद और श्रीमती सुशीला सिंह ने बताया कि बच्चों और अभिभावकों के सहयोग से कार्य अत्यंत सरल हो गया है। अब बहुत कम फॉर्म ऑनलाइन फीडिंग के लिए शेष हैं।
रैली में प्रधानाध्यापक जितेंद्र त्रिपाठी, रामकुंवर प्रसाद, अखंड प्रताप शाही, मनोज सिंह, शाहआलम, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सुनैना मिश्रा, मंजूर आलम सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने इस प्रयास को विद्यालय परिवार का अनुकरणीय कदम बताया और रैली की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

सम्पूर्ण अभियान ने गांव में मतदान जागरूकता की नई मिसाल पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed