कुशीनगर : पडरौना नगर के एम आर एम पैलेस में “हिंदी पत्रकार एसोसिएशन” की मासिक बैठक संपन्न, संगठन के विकास पर ज़ोर।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
🔴 “पत्रकारिता सच का उजाला है—इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प।”
🔵 “हिंदी पत्रकार एसोसिएशन—एकजुटता, जागरूकता और जनहित की मजबूत आवाज़।”
🟡 “हर अंतिम रविवार—संगठन विकास, पारदर्शिता और मजबूती का दिन।”
🟢 “पत्रकार एकजुट हों, तभी सच की शक्ति और भी मुखर होकर सामने आती है।”
🟠 “एमआरएम पैलेस में हुई बैठक—पत्रकारों ने संगठन को आर्थिक और विचारों से मजबूत करने का संकल्प लिया।”
पडरौना/कुशीनगर: हिंदी पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक आज दिन के 11:30 बजे से पडरौना नगर के एम आर एम पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष सुधेश कुमार मिश्रा ने की, जिसमें एसोसिएशन के सभी सदस्य और पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
वहीं बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष शंभू मिश्रा के द्वारा किया गया। अपने संबोधन के दौरान, संगठन के जिलाध्यक्ष सुधेश कुमार मिश्रा ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “पत्रकारिता एक ऐसी शक्ति है जो सच को उजागर कर सकती है, इसलिए हमारी ख़बरें समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचनी चाहिए।”
∆ बैठक के दौरान लिए गए प्रमुख निर्णय:
संगठन का विकास और विस्तार: सभी सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संगठन के विकास और विस्तार हेतु प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले बैठक में आर्थिक सहयोग हेतू धनराशि देने की बात को मंज़ूरी दी।
∆ सहायता शुल्क जनवरी 2026 से महीने की अंतिम बैठक में सभी सदस्यों व पदाधिकारियों को ₹100 की धनराशि संगठन के विस्तार, विकास व आकस्मिक कार्यों हेतु जमा करनी होगी।
∆ अनुशासन: लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने बिना किसी पूर्व सूचना के ही आपकी सदस्यता स्वतः ही निरस्त मान ली जाएगी।
∆ संगठन विस्तार का लक्ष्य: प्रत्येक सदस्य व पदाधिकारी से अनुरोध किया गया कि, प्रत्येक बैठक में ज़्यादा से ज़्यादा सदस्यों को संगठन से जोड़ने का कार्य जिम्मेदारी से की जाए।
∆ कोष का सदुपयोग: संगठन व संगठन से जुड़े लोगों के सहयोग हेतु उक्त धनराशि का सदुपयोग, जिसका लेखा जोखा पूरे संगठन के सदस्यों तक समूह मे सार्वजनिक रखा जायेगा।
बैठक में जिला सचिव धनंजय कुमार पाण्डेय, जिला संगठन मंत्री अखिलेश पाठक, संगठन मंत्री हरी राजभर, जिला मंत्री राजन सिंह, जिला महामंत्री नीरज साहा, वरिष्ठ सदस्य दिलीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य हरिकेश दूबे व उपाध्यक्ष जितेंद्र दत्त पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।