कुशीनगर : व्यापारी सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम – अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न।

0
image_editor_output_image972043602-1763727403090.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🟦 “व्यापारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता — अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा”

🟧 “समस्या कोई भी हो, व्यापारी सीधे हमसे संपर्क करें — पुलिस प्रशासन हर समय तैयार”

🟥 “अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर एएसपी वर्मा का किया सम्मान”

🟩 “व्यापारी–पुलिस संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में उठा अहम कदम”

🟪 “जिले के शीर्ष व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर दिया महत्वपूर्ण सुझाव”

कुशीनगर। 21 नवम्बर 2025
आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में नवागत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले के शीर्ष व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और व्यापारियों की समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि—
“सरकार की पहली प्राथमिकता व्यापारियों की सुरक्षा है। किसी भी व्यापारी को किसी भी प्रकार की समस्या हो, वह बेझिझक हमें अवगत करा सकता है। हर समस्या का त्वरित समाधान हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
∆ अपर पुलिस अधीक्षक को भगवान श्रीराम की स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित!

बैठक के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जिले के प्रमुख व्यापारी अजय गुप्ता (हीरो) तथा वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदीप लोहिया ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा को भगवान श्रीराम की स्मृति चिन्ह एवं व्यापार पत्रिका भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

∆ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति!

इस महत्वपूर्ण बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर महामंत्री अजय कुमार गुप्त, प्रमोद कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मद्धेशिया सहित संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सभी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे सुरक्षा संबंधी कदमों की सराहना की तथा भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था—

व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना!

समस्याओं का त्वरित निस्तारण!

पुलिस और व्यापारियों के बीच संवाद को मजबूत करना!

जिले में सुरक्षित व्यापारिक माहौल तैयार करना!

अपर पुलिस अधीक्षक के सकारात्मक रुख और संवादपूर्ण अंदाज ने व्यापारियों में नया उत्साह और विश्वास पैदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed