मतदाता सूची संशोधन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें- SIR – 2025 को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी, महेश रौनियार
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
1️⃣ “एसआईआर-2025 में आपका सहयोग जरूरी — सही मतदाता सूची, मजबूत लोकतंत्र!”
2️⃣ “बीएलओ आएं तो सहयोग करें, आपका भरा हुआ गणना प्रपत्र ही बनेगा आपका वोट पहचान!”
3️⃣ “04 नवंबर से 04 दिसंबर: मतदाता सूची संशोधन का महाअभियान — अपना नाम, पता और विवरण आज ही अपडेट कराएं!”
4️⃣ “हर मतदाता को मिलेगा यूनिक गणना फॉर्म — सही जानकारी भरें, पावती स्लिप लेकर सुरक्षित रखें!”
5️⃣ “पडरौना विधानसभा संकल्पित — एक भी पात्र मतदाता न छूटे, एसआईआर-2025 को सफल बनाएं!”

पडरौना। 19 नवम्बर 2025
भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर आज पडरौना शहर के एक होटल परिसर में विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआईआर-2025 के विधानसभा संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2025) में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट करने के लिए बीएलओ एवं भाजपा के बीएलए-2 घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।
एसआईआर-2025 : महत्वपूर्ण समय-सीमा
4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक
घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया जाएगा और भरे हुए प्रपत्र एकत्र किए जाएंगे।
∆ बीएलओ की प्रमुख जिम्मेदारियां!
घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करना।
प्रत्येक घर पर तीन बार विजिट करना।
घर बंद मिलने पर गणना प्रपत्र स्लिप के रूप में छोड़ना।
भरे हुए फॉर्म एकत्र कर पावती स्लिप देना।
दावों एवं आपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करना।
सभी अभिलेख समय पर जमा करना।
2003 की मतदाता सूची में नाम ऑनलाइन खोजने हेतु पोर्टल: https://voters.eci.gov.in
∆ मतदाताओं को क्या करना है!

बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र में अपनी सभी प्रविष्टियों की जांच करें।
जानकारी सही होने पर उसे यथावत भरें, संशोधन आवश्यक हो तो स्पष्ट लिखें।
अपना नवीनतम रंगीन फोटो लगाएं और हस्ताक्षर करें।
भरा हुआ फॉर्म निर्धारित समय में बीएलओ/बीएलए-2 को दें।
घर बंद होने पर बीएलओ द्वारा छोड़ी गई स्लिप प्राप्त कर फॉर्म भरें।
गणना प्रपत्र ऑनलाइन भी भर सकते हैं: https://voters.eci.gov.in
पावती स्लिप अवश्य प्राप्त करें एवं सुरक्षित रखें।
पता परिवर्तन होने पर फॉर्म-6 के माध्यम से नया आवेदन करें।
∆ गणना प्रपत्र से जुड़ी विशेष बातें!
2003 की सूची में अपना तथा रिश्तेदारों का नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
ड्राफ्ट सूची में नाम न मिलने पर ईआरओ की ओर से नोटिस जारी होगी।
प्रत्येक मतदाता को यूनिक गणना फॉर्म मिलेगा, जिसमें उसकी पूर्व प्रविष्टियां पहले से दर्ज रहेंगी।
∆ भारत निर्वाचन आयोग की दस्तावेज गाइडलाइन!
(A) जन्म 01 जुलाई 1987 से पहले
12 अधिकृत पहचान दस्तावेजों में से कोई एक देना अनिवार्य।
दस्तावेज जन्मतिथि एवं जन्मस्थान प्रमाणित करता हो।
(B) जन्म 01 जुलाई 1987 से 02 दिसंबर 2004 के बीच
12 दस्तावेजों में से कोई एक देना होगा।
माता/पिता में से किसी एक का प्रमाणपत्र भी आवश्यक।
(C) जन्म 02 दिसंबर 2004 के बाद
12 दस्तावेजों में से कोई एक देना होगा।
माता और पिता दोनों के दस्तावेज आवश्यक।
(D) यदि अभिभावक भारतीय नागरिक न हों
जन्म के समय का पासपोर्ट एवं वीजा की प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य।
∆ बैठक में मौजूद पदाधिकारी!
मंडल अध्यक्ष : राजकुमार चौहान, भुनेश्वर त्रिपाठी, रामजीत चौहान, मंडल उपाध्यक्ष : विष्णु जायसवाल, संदेश दुबे मंडल महामंत्री : जितेंद्र मद्धेशिया, रविंद्र खरवार, महेंद्र दीक्षित
मंडल मंत्री : राजेश तिवारी भाजपा नेता : अरुण कुशवाहा
बैठक के अंत में यह संकल्प लिया गया कि पडरौना विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता सूची संशोधन अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रह जाए।