कुशीनगर/ पडरौना नगर स्थित कान्हा गौशाला, में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
√ व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे अतुल सिंह, नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने दी विस्तृत जानकारी।
√ कान्हा गौशाला की व्यवस्था से संतुष्ट दिखे उपाध्यक्ष अतुल सिंह — प्रबंधन की जमकर तारीफ़!
√ नपाध्यक्ष विनय जायसवाल की पहल रंग लाई — गौशाला की सेवाओं और सुविधा पर मिली सराहना!
√ गौवंश संरक्षण में पडरौना नगर पालिका का मॉडल प्रस्तुत — निरीक्षण में मिली ‘उत्कृष्ट’ रेटिंग!
√ साफ-सफाई, चारा-पानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन — कान्हा गौशाला की चमकी छवि!

कुशीनगर 15 नवम्बर 2025 नगरपालिका परिषद पडरौना क्षेत्र स्थित कान्हा गौशाला में आज गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री अतुल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल उनके साथ मौजूद रहे और पूरे दौरे के समय अग्रणी भूमिका निभाते हुए गौशाला की व्यवस्थाओं व संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते रहे।
निरीक्षण के दौरान श्री अतुल सिंह ने गौशाला परिसर की साफ-सफाई, गौवंश के लिए चारे-पानी की उपलब्धता, अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाएँ, सुरक्षा व्यवस्था तथा रख-रखाव सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया तथा प्रबंधन टीम के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा गौवंश संरक्षण और सेवा के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और आगे भी इसी गुणवत्ता को बनाए रखने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि गौशाला में प्रतिदिन गौवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा-चारा, स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता गौवंश की सुरक्षा, देखभाल और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सीवीओ डॉ. विधाराम वर्मा, डॉ. विनय सिंह, डॉ. ईशान आनंद, LEO रामाश्रय, सभासद प्रतिनिधि सोनू कुशवाहा, राजेंद्र सिंघल, अशोक अग्रवाल, नोबुल अग्रवाल, प्रदीप गोयल, मृत्युंजय दीक्षित, सनी मिश्रा, आलोक विश्वकर्मा, नीरज मिश्रा, बृजेश शर्मा, बोध चौबे, विनय पांडेय, अजय शर्मा, चंचल चौबे, अमरनाथ पांडेय, सर्वेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, विनय मद्धेशिया, आकाश वर्मा, सचिन साहा, अशोक गुप्ता, कृष्णा सैनी, रामबेलास यादव, गौरव रौनियार, आनंद रावत, अमर शर्मा, हरिलाल यादव, अशोक जायसवाल, मन्नू मद्धेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संपूर्ण माहौल सकारात्मक रहा और गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा व्यक्त संतोष ने गौशाला प्रबंधन टीम का उत्साह और भी बढ़ा दिया।