कुशीनगर/पिपरा बाजार में पारंपरिक एकादशी मेले का भव्य आयोजन, ग्राम प्रधान दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में उमड़ा जन-शैलाब।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
पडरौना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पिपरा में आज पारंपरिक एकादशी मेले का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस भव्य आयोजन का संयोजन ग्राम प्रधान श्री दिनेश जायसवाल जी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें ग्रामवासियों की भारी सहभागिता देखने को मिली। मेले में पारंपरिक खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मनीष बुलबुल जायसवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए किया। श्री जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि —
“हमारे गांवों की यह परंपराएं हमारी असली पहचान हैं। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। नई पीढ़ी को इन पारंपरिक आयोजनों से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत बनी रहे।”
उन्होंने ग्राम प्रधान श्री दिनेश जायसवाल जी एवं आयोजन समिति के सदस्यों को ऐसे सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सदैव ग्रामीण विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सहित श्री चंडी प्रसाद जी मेला संरक्षक शैलेश मद्धेशिया जी मेला व्यवस्थापक सनी मद्धेशिया जी दिवाकर मिश्रा अतुल जायसवाल जी हनुमान जयसवाल जी भोला जयसवाल जी बीडीसी भरदुल यादव जी राजू मद्धेशिया जी अशोक कुशवाहा जी दिनेश मद्धेशिया जी जीतू मद्धेशिया जी राजन रौनियार जी अमरनाथ सोनी विकास वर्मा जमुना यादव शंभू मधेशियारी डॉक्टर अजय मद्धेशिया डॉक्टर राकेश मद्धेशिया प्रकाश मद्धेशिया सचिन जयसवाल संजय जयसवाल उपस्थित रहे।
मेला परिसर में विभिन्न स्टॉल, झूले, लोकनृत्य और भजन-कीर्तन के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।