कुशीनगर/शिवराम पैलेस पडरौना के सभागर में भारतीय जनता पार्टी की विधान सभा स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ “लौह पुरुष की जयंती पर एकता का संकल्प — पडरौना में पांच किलोमीटर लंबी पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन!”
∆ “सरदार पटेल की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का बीड़ा — विधायक बोले, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ हमारा लक्ष्य!”
∆ “भव्य पदयात्रा से गूंजेगा पडरौना — एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का सन्देश लेकर निकलेगी सरदार पटेल जयंती यात्रा!”
∆ “भाजपा ने हमेशा किया देश के वीर सपूतों का सम्मान — जिला महामंत्री सुदर्शन पाल बोले, ‘यह आयोजन इतिहास रचेगा!’”
∆ “रामकोला रोड से जंगल कुर्मोल तक पांच किलोमीटर की यात्रा — सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलेगा पडरौना, एकता दिवस का प्रतीक बनेगा आयोजन!”

पडरौना : सरदार पटेल 150 वी जयंती अभियान विधानसभा पडरौना पद यात्रा संबंधित बैठक मुख्य अतिथि पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू ने संबोधित किया भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर आगामी सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्य योजना पर चर्चा किया गया। शिवराम पैलेस पडरौना सभागार में सरदार पटेल की कार्यशैली के कारण उनको लौह पुरुष का तमगा दिया गया। उनकी जयंती पर पूरे देश को एक जुट करने के उद्देश्य से एकता दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश के वीर सपूतों को सम्मान दिया है। यह आयोजन देश की एकता अखंडता को प्रदर्शित करने वाला होगा। 16 नवंबर को दिन रविवार रामकोला रोड बावली चौक महाराणा प्रताप मूर्ति से होते हुए पडरौना सुभाष चौक होते हुए डिग्री कॉलेज के प्रांगण से होते हुए राम धाम बिशुनपुरा होते हुए जंगल कुर्मोल पंचायत भवन सभा होने के पश्चात संपन्न होगा। दूरी 5 किलो मीटर भव्य पदयात्रा ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल उर्फ मंटू आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भुवनेश्वर त्रिपाठी व संचालन विधानसभा प्रभारी रितिक सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर हनुमान इंटर कॉलेज के प्राचार्य शैलेंद्र शुक्ला मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान रामजीत चौहान दिनेश राय नि. मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार प्रमोद शाह.राधेश्याम गुप्ता विपिन बिहारी मिश्रा ओमप्रकाश दुबे भाजपा नेता धनंजय तिवारी नित्यानंद पोन्डय वरुण वरुण राय महेंद्र दिक्षित आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।