कुशीनगर: छठ पर्व पर आरएसएस ने कराया श्रद्धालुओं को जलपान — सेवा कार्यों से गूंजा पुरा पडरौना नगर।

0
image_editor_output_image-1827898583-1761666931917.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🟠 छठ घाटों पर आरएसएस की सेवा भावना दिखी — श्रद्धालुओं को कराया जलपान!

🟢 हनुमान विद्यालय घाट से लेकर सलेमगढ़ टोल तक संघ के स्वयंसेवक रहे सक्रिय!

🔵 चाय, जलेबी, हलवा व काढ़ा बांटते हुए किया भक्ति व सेवा का समन्वय!

🟣 जिला प्रचारक अभय व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह, मिला जनसमर्थन!

पडरौना/कुशीनगर 28 अक्टूबर 2025
छठ महापर्व के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सेवा विभाग द्वारा जिलेभर में सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। नगर सेवा प्रमुख डॉ. धनंजय कुमार मिश्र के नेतृत्व एवं देखरेख में जिले के विभिन्न छठ घाटों पर स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को चना, हलवा, जलेबी, चाय, काढ़ा और कॉफी वितरित कर जलपान कराया।

∆ सेवा से सजी भक्ति की शाम!
पडरौना नगर के हनुमान विद्यालय छठ घाट पर बस्ती प्रमुख ऋषभ जायसवाल, नगर गौ सेवा प्रमुख विशाल जायसवाल, सचिन कुमार, शिवम् यादव, बालकृष्ण, संदीप वर्मा, एवं सानिध्य मिश्र सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे जिन्होंने श्रद्धालुओं को जलपान कराया।

∆ ओंकार बस्ती से उदाहरणीय पहल!
यहां नितिन अग्रवाल, राकेश मद्धेशिया, राजू गुप्ता, दुर्गेश सैनी, आकाश सैनी, विशाल जायसवाल (विशाल मैरिज लॉन) और रंजीत जायसवाल ने न केवल घाटों पर बल्कि ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को भी चाय और जलपान कराते हुए सेवा की मिसाल पेश की।

सेवरही से लेकर हरका चौराहे तक दिखा संघ का उत्साह
बाबा सिद्धनाथ बस्ती मटिहानियां खुर्द में वार्ड मेंबर पीयूष सिंह, तरुण शर्मा और बंदीछापर में विशाल सिंह, रिंकू, मनीष ने सेवा कार्य संभाला। वहीं हरका चौराहे के छठ घाट पर प्रधान प्रतिनिधि सुधीर पांडेय, शैलेश कुशवाहा, सुशील मिश्र, जितेंद्र मिश्र, गुड्डू पाण्डेय, संतोष पांडेय, आशीष मिश्र आदि सक्रिय रहे।

∆ सेवरही के सलेमगढ़ टोल प्लाजा छठ घाट पर हुआ बड़ा आयोजन!
यहां स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान के साथ आवश्यक दवाओं की व्यवस्था भी की गई। इस सेवा कार्य में संजय मिश्र, अभिषेक मिश्र, धनंजय मिश्र, मनोज मिश्र, सर्वेश मिश्र, आलोक मिश्र, देवेश मिश्र, गुड्डू चौहान, हरेंद्र पटेल, मुकेश चौहान, दिलीप चौहान, राहुल चौहान, धर्मनाथ, अवधेश, धर्मेंद्र चौहान, संतोष, विवेक, हैप्पी, जिगर सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल रहे।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर जिला प्रचारक अभय, नगर प्रचारक सूरज, जिला कार्यवाह पंकज मिश्र, सह विभाग कार्यवाह रविकृति, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर कार्यवाह दीनानाथ तथा सह नगर कार्यवाह रामाश्रय सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

∆ सेवा, संगठन और श्रद्धा का अद्भुत संगम!
छठ पर्व पर आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह सेवा कार्य न केवल श्रद्धालुओं के लिए सहूलियतभरा साबित हुआ बल्कि समाज में “सेवा ही सच्चा धर्म है” का सशक्त संदेश भी दिया। पूरे जिले में इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed