पडरौना नगर के कसेरा टोली चौराहे पर सहस्रबाहु अर्जुन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ अर्जुन जयंती के उपलक्ष में कसेरा टोली चौराहे पर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का जनसैलाब।
∆ नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सहस्रबाहु अर्जुन जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण!
∆ भक्ति गीतों व जयघोषों से गूंज उठा कसेरा टोली चौराहा!
∆ नगर के व्यापारी, युवा और नागरिकों ने बड़ी संख्या में की सहभागिता!
∆ धर्म, न्याय और पराक्रम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प!
∆ नगर की सुख, समृद्धि और शांति के लिए की गई सामूहिक प्रार्थना!
∆ कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की रही सक्रिय भागीदारी!

पडरौना। कुशीनगर 28 अक्टूबर 2025
नगर के कसेरा टोली चौराहे पर आज सहस्रबाहु अर्जुन जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष श्री विनय जायसवाल ने स्वयं उपस्थित होकर सहस्रबाहु अर्जुन जी की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
नगरपालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि “सहस्रबाहु अर्जुन जी हमारे इतिहास और संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने धर्म, न्याय और पराक्रम का जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।”
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं तथा समाजसेवियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ जयंती मनाई और नगर की सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की।
अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में कहा कि सहस्रबाहु भगवान के आदर्शों एवं उनके संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।
✴ उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि व नागरिक
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, राजू जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, प्रीतम साहा, सभासद अनिल जायसवाल, नीरज साहा, अमित शाहा, संजय साहा, भोला साहा, अमर साहा, पवन साहा, अजीत जायसवाल, अंशुल जायसवाल, अशोक जायसवाल, बरितेश जायसवाल, सूरज जायसवाल, अंशु जायसवाल, बृजेश जायसवाल, कैलाश जायसवाल, सुनील जायसवाल, जुगुल किशोर, मनोज साहा, अमरनाथ साहा, लालबहादुर साहा, भरत चौधरी, सन्नी मिश्रा, रामु पांडेय, अनिल पांडेय, धर्मेंद्र मद्धेशिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।