पडरौना/ छठ महापर्व को लेकर नगर में दिखी स्वच्छता और व्यवस्था – नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया घाटों का निरीक्षण।

0
image_editor_output_image-1964369470-1761563792311.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश

∆ छठ पर्व को लेकर नगर में स्वच्छता और व्यवस्था का दिखा आदर्श उदाहरण।

∆ पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कई छठ घाटों का किया निरीक्षण।

∆ श्रद्धालुओं के लिए 100 नि:शुल्क ई-रिक्शा की विशेष व्यवस्था।

∆ प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और सफाई पर नगरपालिका का फोकस।

∆ भक्ति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न होगा छठ महापर्व: विनय जायसवाल

पडरौना/कुशीनगर। 27 अक्टूबर 2025
आगामी छठ महापर्व को लेकर पूरे नगर में सप्ताह भर से चली आ रही तैयारियों का नतीजा आज श्रद्धालुओं के बीच स्वच्छ और आकर्षक माहौल के रूप में दिखाई दिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व के सुचारु आयोजन के लिए नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गईं।

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नगर के प्रमुख छठ घाटों — बावली चौक, अम्बे चौक, जंगल चौरिया, छावनी पोखरा, आवास विकास कॉलोनी सहित रामकोला रोड स्थित नवनिर्मित महंथ दिग्विजयनाथ महाराज छठ घाट का भ्रमण और निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष ने व्रती माताओं-बहनों से आशीर्वाद लिया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी भी ली। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा प्रबंधन और सजावट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि “छठ पर्व आस्था, श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है। नगरवासियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी घाटों को स्वच्छ, आकर्षक और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है।”

उन्होंने बताया कि घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत और समतलीकरण कराया गया है। साथ ही व्रती माताओं को विभिन्न छठ घाटों तक पहुंचाने के लिए 100 नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

पालिकाध्यक्ष ने घाटों पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पर्याप्त रोशनी, पेयजल टैंकरों की तैनाती और कचरा निस्तारण की सतत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि नगरपालिका परिषद का लक्ष्य है कि छठ पर्व श्रद्धा, भक्ति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हो।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सभासद प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश कुशवाहा, ब्रजेश शर्मा, सन्नी मिश्रा, राधे यादव, रामु पाण्डेय, सोनू यादव, शुभम वर्मा, सागर जायसवाल, संतोष चौरसिया, सिद्धार्थ जायसवाल, रोहित चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed