हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की एकता और विस्तार पर हुई गहन चर्चा।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश
∆ आज हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर की मासिक बैठक एम.आर.एम. पैलेस में सम्पन्न।
∆ संगठन की एकता, विस्तार और पत्रकारों के अधिकारों पर हुई गहन चर्चा।
∆ दिल्ली प्रवास से वीडियो कॉलिंग कर जिलाध्यक्ष सुधेश मिश्र ने दिए आवश्यक निर्देश।
∆ जिला पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
∆ बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों सहित सदस्य भी सक्रिय रहे।

पडरौना/कुशीनगर। 26 अक्टूबर 2025
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को पडरौना नगर स्थित एम.आर.एम. पैलेस में हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन जनपद कुशीनगर की आवश्यक मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र दत्त पाण्डेय एवं शम्भू मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर संगठन की एकता, संगठन विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि हिन्दी पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधेश मिश्र दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बैठक में जुड़कर संगठन की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों पर चलने, आपसी समन्वय बनाए रखने एवं जिलेभर में पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला मंत्री अखिलेश पाठक, जिला मंत्री राजन सिंह, जिला महासचिव रंजन मिश्र, जिला सचिव धनंजय पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, हरिकेश दूबे, रमन विश्वकर्मा, नीरज साहा तथा नवीन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती और एकजुटता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई।