पडरौना: बड़हरा में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बवाल, पुलिस की लाठीचार्ज से भक्त घायल।

0
image_editor_output_image-168721247-1761322232783.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश

सदर विधायक ने पहुंचकर कराया माहौल शांत, तो भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने उठाई दरोगा पर कार्रवाई की मांग।

∆ माँ लक्ष्मी की शोभायात्रा में बरसी पुलिस की लाठी, भक्तों में आक्रोश!

∆ रंग-अबीर उड़ाने पर भड़के चौकी प्रभारी, दिव्यांग सहित कई लोग घायल।

∆ घटना से आहत भक्तों ने बीच सड़क पर रोक दी मूर्ति, धरने पर बैठे।

∆ विधायक के हस्तक्षेप से शांत हुआ माहौल, संवाद से सुलझा विवाद।

∆ भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने घायलों से मुलाकात कर न्याय की मांग की।

पडरौना: कुशीनगर 24 अक्टुबर 2025                      पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव में शुक्रवार की रात माँ लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, विसर्जन यात्रा के दौरान जब बच्चे अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे, तभी मिश्रौली चौकी प्रभारी ने नाराज़ होकर भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल है।

इस घटना से आक्रोशित भक्तों ने मौके पर ही मूर्ति रोककर धरना शुरू कर दिया और पुलिस कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे।

सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और भक्तों को समझा-बुझाकर बिगड़ते माहौल को शांत कराया। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।

इसी बीच, सुबह होते ही भाजपा नेता एवं सभासद नीरज सिंह बिट्टू भी गांव पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली।

भाजपा नेता बिट्टू ने इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी पडरौना से टेलिफोनिक बातचीत कर आरोपी दरोगा के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की मांग की।

गांव में अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि, यदि दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed