पडरौना/ पिजवा स्थान में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास, ग्रामीणों में हर्ष की लहर।

0
image_editor_output_image1913796997-1761311805750.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्युरो चीफ, उत्तर प्रदेश

🟠 विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह ने किया पिजवा स्थान में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास!

🟢 ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब अंतिम संस्कार के लिए नहीं जाना होगा दूर!

🔵 शिलान्यास समारोह में ब्लॉक प्रमुख आशुतोष बहुगुणा और विंध्यवासिनी श्रीवास्तव रहे विशिष्ट अतिथि!

🟣 विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह ने कहा – अंत्येष्टि स्थल निर्माण मानवता और संवेदनशीलता का प्रतीक!

🟢 सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में गूंजे नारे, पिजवा स्थान पर दिखा विकास का नया अध्याय!

पडरौना/कुशीनगर।

पडरौना विकास खंड के ग्राम पंचायत जंगल नाहर छपरा स्थित पिजवा स्थान में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। यहां पर अंत्येष्टि स्थल (श्मशान घाट) के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधान परिषद सदस्य श्री रतन पाल सिंह द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर संपन्न किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने विधान परिषद सदस्य श्री रतन पाल सिंह का स्वागत फूल-मालाओं और नारों के साथ किया। इस मौके पर उपस्थित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस पहल को लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति बताया। ग्रामीणों का कहना था कि अब गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए दूर-दराज क्षेत्रों तक नहीं जाना पड़ेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह ने कहा कि –

“गांव का विकास तभी संभव है जब हम मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान दें। अंत्येष्टि स्थल का निर्माण न केवल एक सुविधा है, बल्कि यह ग्रामीण संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। सरकार गांव-गांव तक विकास कार्यों को पहुंचाने के लिए संकल्पित है।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर गांव को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में कार्य चल रहे हैं। जल्द ही अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं भी इस क्षेत्र में शुरू की जाएंगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में फूलबदन कुशवाहा सदस्य पिछडा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश, ब्लॉक प्रमुख पडरौना श्री आशुतोष बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा श्री विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान श्री राम प्रताप कुशवाहा, बीडीसी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, भाजपा मंडल पदाधिकारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस विकास कार्य के लिए विधान परिषद सदस्य का आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में शवों को जलाने में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब अंत्येष्टि स्थल के निर्माण से यह समस्या स्थायी रूप से खत्म हो जाएगी।

अंत में कार्यक्रम का समापन विधान परिषद सदस्य रतन पाल सिंह द्वारा जनता के बीच संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
ग्रामीणों ने इसे “विकास की नई शुरुआत” बताते हुए खुशी जाहिर की।

इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्यासी (BDC) रमज़ान अंसारी वार्ड संख्या 11 से 15, धर्मेंद्र कुशवाहा, छोटेलाल मौर्य, सतीस, संजय, छट्ठू, राम जानकी, हीरा, संतोष कुशवाह, कृष्णानंद, प्रमोद, अशोक, चंद्रेश्वर, अभिनंदन, मोतीलाल सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed