कुशीनगर: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषकों को प्रमाण पत्र व कृषि यंत्र वितरित।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
√ “तकनीक संग खेती—किसान बने आत्मनिर्भर!”
सांसद विजय दूबे बोले — कृषि यंत्रीकरण से बढ़ेगी आय, घटेगा श्रम।
√ प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना का असर जमीनी स्तर पर दिखा किसानों को मिला प्रोत्साहन, नई तकनीक से खेती में आएगा बदलाव।
√ कुशीनगर के 23 ‘मैत्रियों’ को मिला सम्मान, पशुपालन विभाग के कार्यों में नवाचार की नई मिसाल।
√ “समृद्ध किसान, सशक्त राष्ट्र”— कुशीनगर से दिखा उदाहरण सांसद विजय दूबे ने किया किसानों का सम्मान, बढ़ाया मनोबल।
√ “कृषि यंत्रीकरण से समृद्ध किसान, सशक्त भारत का निर्माण” – सांसद विजय कुमार दूबे

कुशीनगर, 11 अक्टूबर 2025
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का शुभारंभ आज नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्चुअल माध्यम से किया। इसी क्रम में जनपद कुशीनगर में कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को प्रमाण पत्र एवं आधुनिक कृषि यंत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय कुमार दूबे ने उपस्थित कृषकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि —
“कृषि यंत्रीकरण ही किसानों की आय बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। जब किसान तकनीक से जुड़ेंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा।”
सांसद ने इस अवसर पर पशुपालन विभाग के तहत चयनित 23 उत्कृष्ट ‘मैत्रियों’ को प्रमाण पत्र एवं 9 नई मैत्रियों को कृत्रिम गर्भाधान यंत्र प्रदान किए। वहीं कृषि विभाग की ओर से लल्लन सिंह (बकराखुर्द फार्मर) को “मिशन ऑन एग्रीकल्चर मेकनाइजेशन” योजना के तहत चारा काटने की मशीन दी गई।
प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के अंतर्गत दलहन फसलों के प्रोत्साहन हेतु जिले के विभिन्न राजकीय बीज भंडारों पर चना, मटर एवं मसूर के बीज का वितरण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को निःशुल्क मिनी किट भी उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक किसान राजकीय बीज भंडारों पर संपर्क कर किट की बुकिंग कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गुंजन द्विवेदी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रवींद्र प्रसाद, उप कृषि निदेशक श्री अतिंद्र सिंह, एवं जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
दलहन फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल
किसानों के लिए मुफ्त मिनी किट वितरण से मिलेगा अतिरिक्त लाभ।