भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज की गिरफ्तारी से मचा बवाल, “लव जिहाद” और दुष्कर्म के आरोपों ने खड़ा किया बड़ा सवाल।

0
image_editor_output_image-409223323-1759679207299.jpg
Spread the love

डेस्क, आपकी आवाज़ न्यूज़, उत्तर प्रदेश

√ भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज पटना से गिरफ्तार।

√ लव जिहाद और दुष्कर्म जैसे लगे हैं गंभीर आरोप।

√ गाजियाबाद में दर्ज FIR के आधार पर गिरफ्तारी की हुई कार्रवाई।

√ वकील बोले: ये लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला नहीं है यह लिव-इन रिलेशनशिप का मामला है।

√ आज सुबह कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड की सुनवाई।

पटना / गाजियाबाद, यूपी
भोजपुरी डिजिटल जगत के विवादित नाम मनी मेराज को लेकर शनिवार की रात एक सनसनीखेज मोड़ आया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें पटना से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मेराज बेऊर इलाके में अपने एक दोस्त से मिलने पहुंचे थे, तभी पुलिस टीम ने दबिश देकर उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गर्दनीबाग थाने में रखा गया है।

√ ट्रांजिट रिमांड में देरी को लेकर, वकील ने उठाए सवाल!

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के तुरंत बाद पुलिस ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए जज के आवास पर पेश किया। हालांकि, डॉक्यूमेंट्स की कमी के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
मेराज के वकील अधिवक्ता शिवनंद भारती ने कहा कि, “यह पूरा मामला गलत ढंग से पेश किया जा रहा है। यह एक लिव-इन रिलेशनशिप का विवाद है, न कि रेप का केस। मेरे मुवक्किल को बदनाम करने की साजिश रची गई है।”

√ आज सुबह दोबारा कोर्ट में पेशी!

सूत्रों के अनुसार, पुलिस रविवार सुबह 10:30 बजे पटना सिविल कोर्ट में दोबारा ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी। फिलहाल मेराज यूपी पुलिस की निगरानी में हैं।

√ पीड़िता का आरोप: कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया शोषण!

पीड़िता, जो खुद भी एक यूट्यूबर हैं और भागलपुर की रहने वाली हैं, ने अपने बयान में कहा है कि 14 अप्रैल 2022 को मेराज ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
शिकायत में यह भी आरोप है कि मेराज ने तीन साल तक शारीरिक, मानसिक और धार्मिक प्रताड़ना दी। युवती ने FIR में लव जिहाद का भी उल्लेख किया है।

√ गाजियाबाद में दर्ज हुई थी FIR

यह मामला 18 सितंबर 2025 को गाजियाबाद पुलिस में दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, जांच कई स्तरों पर की जा रही है और “सभी साक्ष्यों और डिजिटल एविडेंस को फॉरेंसिक रूप से जांचा जाएगा।”

√ सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद!

मनी मेराज की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे ‘न्यायिक कार्रवाई’ बता रहे हैं, तो कई इसे ‘सस्ती लोकप्रियता का परिणाम’ कह रहे हैं। यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाले मेराज अक्सर भोजपुरी कंटेंट में अभद्रता और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

√ वकील बोले – मामले की निष्पक्ष जांच हो, दबाव नहीं!

मेराज के वकील शिवनंद भारती का कहना है, “हम न्याय व्यवस्था पर भरोसा रखते हैं। जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, बिना किसी राजनीतिक या सामाजिक दबाव के।”
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने भी बयान जारी कर कहा कि “मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी। शिकायतकर्ता और आरोपी, दोनों के अधिकारों की रक्षा होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed