image_editor_output_image-1650804051-1759472783744.jpg
Spread the love

धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश

√ वायरल वीडियो ने खोली पुलिस-प्रशासन की पोल, गांव का माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई कब?

√ हनुमानगंज थाना क्षेत्र में गांव का माहौल बिगाड़ रहे शराब माफिया!

√ कुशीनगर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से धूमिल हो रही योगी सरकार की छवि! “जीरो टॉलरेंस नीति” की उड़ रही धज्जियां।

√ योगी आदित्यनाथ के ‘सुशासन’ मॉडल को पलीता लगाता पुलिस का रवैया।

√ कुशीनगर पुलिस की कार्यप्रणाली ने जनता में बढ़ाया आक्रोश।

√ जनविश्वास पर चोट कर रही है पुलिस—सरकार की साख पर सवाल।

√ कुशीनगर में पुलिस की नाकामी बनी योगी सरकार की छवि धूमिल होने का कारण।

गांवों में इस तरह का अवैध कारोबार सिर्फ कानून व्यवस्था को ही नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और समाज की जड़ को भी खोखला कर रहा है। कुशीनगर जिला प्रशासन को यह समझना होगा कि ऐसे माफिया जैसे तत्वों को संरक्षण देना पूरे जिले की छवि खराब करना है।

जनता अब पूछ रही है –
 आखिर कब तक कुशीनगर प्रशासन शराब माफियाओं के आगे बौना बना रहेगा?
 क्या आम जनता का भरोसा यूँ ही टूटता रहेगा?

अगर प्रशासन तुरंत कठोर कार्रवाई नहीं करता, तो यह साफ़ हो जाएगा कि कुशीनगर में कानून से ज़्यादा शराब माफियाओं का सिक्का चलता है।

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गांव में एक घर के अंदर से अवैध शराब की खुलेआम बिक्री की जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार जिला प्रशासन और पुलिस इस गम्भीर अपराध पर खामोश क्यों हैं।

∆ क्या कहते हैं ग्रामीण?

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है, जिसकी वजह से न केवल नशाखोरी बढ़ रही है, बल्कि आये दिन झगड़े-फसाद और अपराध की घटनाएँ भी बढ़ रही हैं। लोग डर और आक्रोश के बीच जीने को मजबूर हैं।

∆ प्रशासन की चुप्पी पर सवाल?

वीडियो वायरल होने के बावजूद जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। क्या प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी? या फिर शराब माफियाओं को पुलिस प्रसाशन से ही संरक्षण मिल रहा है? ग्रामीणों का साफ आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत के कारण ही गांव में यह कारोबार फल-फूल रहा है।

∆ जनता का सवाल – कानून का राज या माफियाओं का दबदबा?

स्थानीय लोग अब जिला प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं –
 अवैध शराब की बिक्री पर आखिर कब तक आंख मूंदकर बैठा रहेगा प्रशासन?
 क्या कुशीनगर में कानून का राज है या फिर शराब माफियाओं का दबदबा?

∆ कठोर कार्रवाई की मांग!

ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते शराब माफियाओं पर नकेल नहीं कसी गई तो यह समस्या और विकराल रूप धारण कर लेगी और पूरा गांव अपराध और नशे की चपेट में आ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed