कुशीनगर में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज़।
धनंजय कुमार पाण्डेय, व्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश
✔️ कुशीनगर पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की ओर बड़ा कदम।
👉 “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत कुशीनगर पुलिस ने पूरे जनपद में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान शुरू किया है।

📌 अभियान की खास बातें:
✔️ स्कूल–कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों पर चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम।
✔️ महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाए जा रहे गुर।
✔️ हेल्पलाइन नंबरों और त्वरित सहायता सेवाओं की भी दी जा रही जानकारी।
✔️ कुशीनगर पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दिया जा रहा है विशेष ध्यान।

👮♀️ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि –
🔹 उद्देश्य है महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना!
🔹 सुरक्षित माहौल तैयार करना!
🔹 हर महिला को खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना!
📢 कुशीनगर पुलिस की अपील:
किसी भी घटना की सूचना तुरंत दें!
अपराधियों पर होगी तुरंत सख़्त कार्रवाई!

थाना क्षेत्रों में योजनाओं व हेल्पलाइन की जानकारी, महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी खड्डा श्री उमेशचन्द भट्ट मय पुलिस टीम द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्रान्तर्गत स्थित सरस्वती महाविद्यालय नौरंगिया में, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज श्री राकेश प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत मदरसा गौसिया इमदादुलउलूम तमकुहीराज में व क्षेत्राधिकारी कसया श्री कुन्दन कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत गांधी चौक कस्बा कसया में बालिकाओं/महिलाओ को जागरुक किया गया। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड ने बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं, कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न सहायता नंबरों का प्रचार-प्रसार कर पंपलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त एण्टी रोमियों टीम द्वारा बेवजह घूमने वाले युवकों को चेतावनी भी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने संवाद स्थापित कर महिलाओं व बालिकाओं को निःसंकोच पुलिस से संपर्क करने का भरोसा दिलाया।